whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27270327
Loading...


मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उपायुक्त गढ़वा को आवेदन देकर कब्रिस्तान सुंदरीकरण कार्य का किया ग्राम सभा कराने की मांग

location_on बंशीधर नगर access_time 07-Feb-24, 06:49 PM visibility 657
Share



मुस्लिम समुदाय के  लोगों ने उपायुक्त गढ़वा को आवेदन देकर कब्रिस्तान सुंदरीकरण कार्य का 
किया  ग्राम सभा कराने की मांग


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : हुलहुला खुर्द के मुस्लिम समुदाय के करीब 100 लोगों ने उपायुक्त गढ़वा को आवेदन देकर कब्रिस्तान सुंदरीकरण कार्य का ग्राम सभा कराने की मांग किया है। आवेदन में लिखा है कि हुलहुला खुर्द एक मुस्लिम बाहुल्य गांव है। गांव के कब्रिस्तान का सुंदरीकरण का कार्य स्वीकृत हुआ है। यहां के कुछ दबंग व्यक्ति सरकारी राशि हजम करने के लिए फर्जी हस्ताक्षर कराए हैं। इससे पूर्व हम सभी ग्रामीण गत माह 10 व 31 जनवरी को प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर ग्राम सभा कराने की मांग किया था। प्रखंड विकास पदाधिकारी, मुखिया व पंचायत सेवक बराबर आश्वासन देते रहे की ग्राम सभा के बाद ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। पर इधर पता चला है कि बगैर ग्राम सभा कराए ही फर्जी ग्राम सभा के आधार पर सुंदरीकरण कार्य के अध्यक्ष अब्दुल रहमान अंसारी व सचिव ग्यासुद्दीन अंसारी के नाम कार्यादेश दे दिया गया है।
इस परिस्थिति में सुंदरीकरण कार्य प्रारंभ होने पर शांति भंग होने की संभावना है। जब तक ग्राम सभा के माध्यम से अध्यक्ष व सचिव का चयन नहीं होता है, तब तक सुंदरीकरण का कार्य प्रारंभ नहीं कराया जाए। पूर्व में भी दबंग लोग इस कब्रिस्तान का चाहर दिवारी का निर्माण कराए हैं, जो निहायत घटिया है। कभी भी चारदीवारी धराशाई हो सकता है। मांग करने वालों में अंजुम अंसारी, सद्दाम अंसारी, असमुद्दीन अंसारी, जिबरइल अंसारी, अब्दुल हकीम, हलीमा बीबी, सलाउद्दीन अंसारी, तैयबा बीबी, जहूर अंसारी, ऐनुल बीबी, अल्ताफ अंसारी, नबी अंसारी, सितारा बानो, जहूदन बीबी, मुख्तार अंसारी, इदनी बीबी, मंगरी बीबी, रवीना बीबी, कशीदा बीबी, कैमरून बीबी, सकुर अंसारी, मुजम्मिल अंसारी, सिराजुद्दीन अंसारी, खलील अंसारी सहित करीब 100 लोगों का नाम शामिल है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play