गढ़वा : गढ़वा सदर अस्पताल में बुधवार की सुबह प्रसव के बाद नवजात शिशु की मौत हो गई। मौत होने के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने कहा कि महिला चिकित्सक के नहीं रहने और नर्स के लापरवाही के कारण बच्ची की मौत हुई है। आरोप लगाया कि मंगलवार की रात ड्यूटी में महिला चिकित्सक माया पांडेय थी। लेकिन प्रसव नर्स द्वारा कराया गया।
परिजनों के अनुसार गढ़वा थाना क्षेत्र के तिल्दाग गांव निवासी दिलीप शर्मा की पत्नी ममता कुमारी को प्रसव कराने के लिए मगलवार की रात की शाम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती होने के बाद ममता ने ने दो बजकर 20 मिनट पर बच्चा को जन्म दी। जन्म लेने के बाद जच्चा व बच्चा दोनों ठीक थे।
लेकिन कुछ देर बाद ही बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद पर जिन्होंने जमकर हंगामा करते हुए कहा कि सदर अस्पताल में नसों के द्वारा भारी लापरवाही बरता गया। प्रसव से पहले अल्ट्रासाउंड से विभिन्न तरह की जांच कराई गई थी उसमें बच्चा ठीक-ठाक था। लेकिन अचानक बच्चों की मौत कैसे हो सकता है।
लेबर रूम में तैनात नर्स का पदाधिकारी का है संरक्षण प्राप्त
बताते चलें की गढ़वा सदर अस्पताल के लेबर रूम में कार्यरत नर्सो का पदाधिकारी का संरक्षण प्राप्त है यही वजह है कि उनके द्वारा बार-बार लापरवाही बढ़ती जाती है लेकिन विभागीय स्तर पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं किया जाता कुछ दिन पहले ही उक्त ड्यूटी में तैनात नर्स के द्वारा इसी तरह की लापरवाही बढ़ती गई थी जिसमें परिजनों ने जमकर हंगामा किए थे हालांकि घटना की सूचना मिलने पर सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने ड्यूटी पर तैनात सभी नर्सो को बुलाकर पूछताछ भी किया और उन्होंने लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही।