सगमा : धुरकी थाना क्षेत्र के सगमा निवासी मुरली साह के पुत्र जय प्रकाश साह की मौत रविवार को सड़क दुघर्टना में हो गई ।
जानकारी अनुसार जय प्रकाश साह नगर उटारी में बन रहे बाई पास रोड़ में मजदुरी का कार्य कर अपने घर सगमा वापस लौट रहा था ईसी बिच नगर उटारी - धुरकी मुख्य पथ स्थित बरडीहा गांव के नहर पास संवेदक द्वारा पुल बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर जाने से घटना स्थल पर ही जय प्रकाश साह की दर्द नाक मौत हो गई घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा घटना की सुचना नगर उटारी थाना को दी मौके पर पहुंच नगर उटारी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया
परिजनों ने शव को लेकर की सड़क जाम -----
सड़क दुघर्टना में जयप्रकाश की दर्द नाक मौत के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों ने मृत का शव लेकर दोपहर 12 बजे से नगर उटारी - धुरकी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया परिजनों का कहना था कि रोड़ के संवेदक द्वारा पुल बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में दिन प्रतिदिन कुछ ना कुछ घटना होते रहता है मगर संवेदक द्वारा खोदे गए गड्ढे में कहीं भी बैरिकेडिंग या लाल रिबन तक नहीं लगाया गया है जिससे लोग फूल पुलिया में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो जा रहे हैं ग्रामीणों ने प्रशासन से संवेदक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हुए हैं
घटना स्थल पर मुस्तैद रहे प्रसासन -----
मृतक के परिजनों के द्वारा नगर उटारी - घुरकी मुख्य मार्ग को जाम करने के बाद नगर उटारी के अंचल अधिकारी जुल्फिकार अंसारी पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह नगर उटारी थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह धुरकी थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन परिजनों द्वारा संवेदक के उपर कानूनी कार्रवाई करते हुए अपनी मांगों को लेकर घटनास्थल पर जमे हुए ।