बंशीधर नगर : -संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय चितविश्राम में सोमवार को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय ठरका के सहायक अध्यापक अनिल कुमार यादव के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया.
विदाई समारोह को संबोधित करते हुये सीआरपी संजय कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में कार्य करने वाले सरकारी या अनुबंध कर्मी को एक दिन सेवानिवृत्त होना ही पड़ता है.उन्होंने अनिल कुमार यादव के कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनका कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है .इनके सेवानिवृत्त होने से हम लोगों को इनकी कमी खलेगी. ये मृदुभाषी, कर्मवीर थे.शिक्षक अखिलेश प्रसाद ने कहा कि इनकी शानदार कार्य कुशलता को देखते हुए हम सभी शिक्षक को प्रेरणा लेनी चाहिये. शिक्षक द्वारिका नाथ पांडेय ने कहा कि इनकी विनयशीलता, कार्यप्रणाली शानदारहैं. राजनाथ राम ने कहा की अनिल यादव ईमानदार व कर्मठ थे.ये अपने कार्य के प्रति गंभीर रहते थे. सेवानिवृत्त शिक्षक अनिल कुमार यादव ने कहा कि मैं निष्ठा पूर्वक 20 वर्षों तक अपने पद पर रहते हुये ईमानदारी पूर्वक सेवा किया हूं ,जाने अनजाने में अगर मुझसे कोई भूल हो गई होगी तो आप सभी माफ कर देंगे.विदाई समारोह में सेवा निवृत्त सहायक अध्यापक को सीआरपी संजय कुमार सिंह,द्वारिका नाथ पांडेय,राजनाथ राम,उदय कुमार,अखिलेश प्रसाद ने अंगवस्त्र, डायरी,कलम व फूल माला देकर सम्मानित किया. मौके पर शिक्षक नरेंद्र श्रीवास्तव, आबिद हुसैन,रूबी कुमारी, रागिनी कुमारी,मनोज पांडेय, अशोक ठाकुर, रणजीत सिंह ,सुभाष राम, आशा कुमारी, प्रियंका कुमारी, नरेश राम, सहित सीआरसी के सभी शिक्षक उपस्थित थे.समारोह की अध्यक्षता सीआरपी संजय कुमार सिंह ने तथा संचालन शिक्षक कमलेश पांडेय ने किया.।