गढ़वा :
गढ़वा जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य के पद पर भुवनेश्वर साह ने योगदान दिया। उन्होंने निवर्तमान प्राचार्य रामानंद प्रसाद से प्रभार लिया।प्रभार ग्रहण के बाद उन्होंने कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराते हुए दसवी और बारहवीं का रिजल्ट को पहले से और बेहतर करना प्राथिमकता होगी।
उन्होंने कहा की विद्यालय की छोटी छोटी समस्या को जिला प्रशासन और अभिभावक के साथ मिलकर दूर करते हुए विद्यालय को नई ऊंचाई पर ले जाना है।