whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27216547
Loading...


मेराल रेलवे स्टेशन हिंडालको साइडिंग मे अज्ञात लोगों ने कार्यालय में मिट्टी तेल डालकर आग लगा दिया

location_on मेराल access_time 02-Feb-24, 06:39 PM visibility 678
Share



मेराल रेलवे स्टेशन हिंडालको साइडिंग मे अज्ञात लोगों ने कार्यालय में मिट्टी तेल डालकर आग लगा दिया


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : मेराल रेलवे स्टेशन हिंडालको साइडिंग में गुरुवार की रात्रि करीब 12:00 बजे दो मोटरसाइकिल पर सवार छः अज्ञात लोगों ने कार्यालय में मिट्टी तेल डालकर आग लगा दिया। साथ ही नाइट गार्ड के साथ मारपीट किया। नाइट गार्ड द्वारिका यादव द्वारा घटना के, संबंध में थाने मे प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया। इसके अलावे हिंडालको के इंचार्ज ने घटना की जानकारी एसपी दीपक कुमार पांडे को दिया। जानकारी मिलने के बाद एसपी दीपक कुमार पांडे, एसडीपीओ अवध कुमार यादव, पुलिस निरीक्षक स्नेह लता कुजूर ने घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। नाइट गार्ड द्वारिका यादव द्वारा प्राथमिकी के लिए दिए गए आवेदन के अनुसार गुरुवार की रात्रि करीब 12:00 बजे दो मोटरसाइकल पर सवार कपड़ा से मुंह बांधे हुए छः अज्ञात व्यक्ति हिंडालको कार्यालय पहुंचे तथा उसके साथ मारपीट करते हुए कार्यालय से बाहर निकाल कर कार्यालय में आग लगा दी।
नाइट गार्ड के अनुसार आग के चपेट मे आने से कार्यालय में रखे सीपीयू, तीन मॉनिटर, तीन कीबोर्ड,तीन माउस तथा ऑफिस में रखे कागजात पूरी तरह जल गया। घटना की जानकारी मिलते हीं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे डीएसपी मुख्यालय अवध कुमार यादव पुलिस निरीक्षक स्नेह लता कुजूर डीएसपी प्रशिक्षु चिरंजीवी मंडल एस आई नीतीश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचे जले हुए कार्यालय का निरीक्षण किया तथा वहां उपस्थित लोगों से मामले को लेकर पूछताछ की। घटना के संबंध में पूछे जाने पर डीएसपी अवध कुमार यादव ने बताया कि गुरुवार की आधी रात्रि छः अज्ञात लोगों ने नाइट गार्ड के साथ मारपीट करने के बाद कार्यालय में आग लगा दी जिसमें कंप्यूटर के पार्ट्स सीपीयू मॉनिटर कीबोर्ड का नुकसान हुआ है।
उन्होंने कहा कि घटना को देखने के बाद प्रतीत होता है कि स्थानीय अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है पुलिस द्वारा मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play