सगमा : सगमा उच्च विद्यालय सगमा के प्रांगन में आयोजित नव दिवसीय श्री शिव शक्ति महायज्ञ के पांचवें दिन कथा वाचक शुखेण त्रिपाठी द्वारा
प्रवचन कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस भक्ति कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त पहुंच रहे हैं। पूरे दिन फेरी परिक्रमा के लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं पुरुष श्रद्धालु भक्त यज्ञ परिसर में शामिल हो रहे हैं और इस महायज्ञ को एक नया स्वरूप प्रदान कर रहे हैं।
सगमा यज्ञ समिति द्वारा कराए जा रहे श्री शिव शक्ति महायज्ञ के मौके पर प्रतिदिन शुभह 8 बजे से 1 बजे तक पूजा हवन दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक प्रवचन व शाम 8 बजे से 1 बजे तक रासलीला कार्यक्रम की प्रस्तुति कि जा रही है।
यह महायज्ञ 29 जनवरी से 6 फरवरी तक चलेगा और 7 फरवरी को भव्य भंडारे के साथ महायज्ञ संपन्न होगा। महायज्ञ को लेकर पूरे गांव मोहल्ले व शहर भक्ति के माहौल में रंग चुका है। भक्ति गीतों से पूरा इलाका गुंजयमान हो चुका है।यज्ञ स्थल पर पूजा अर्चना करने व अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने को लेकर प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।