बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर:- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केसरी ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में पुलिस निरीक्षक व अनुमंडल के सभी थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक किया। एसडीपीओ प्रमोद कुमार केसरी ने नगर उंटारी पुलिस निरीक्षक रतन कुमार सिंह,भवनाथपुर पुलिस निरीक्षक कृष्ण कुमार एवं सभी थाना पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केसरी बताया कि आगामी मैट्रिक व इंटर परीक्षा , लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी थाना प्रभारी को विशेष रूप से निर्देश दिया गया। बैठक में अपराध नियंत्रण और पुराने कांड को निष्पादन करने आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केसरी ने सभी थाना प्रभारीयों को अपने-अपने क्षेत्र में भीड़-भाड़ जगहों पर गस्ती बढ़ाने का निर्देश दिया गया।
साथ ही आगामी मैट्रिक व इंटर परीक्षा, लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी थाना प्रभारी को विशेष रूप से विशेष रूप से निर्देश दिया गया।
बैठक में नगर उंटारी पुलिस निरीक्षक रतन कुमार सिंह व भवनाथपुर पुलिस निरीक्षक कृष्ण कुमार,महिला थाना प्रभारी पिंकी कुमारी साव , धुरकी थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि , रमुना थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा , बिशनपुरा थाना प्रभारी संजय कुमार कुशवाहा, भवनाथपुर थाना प्रभारी कामेश्वर उपाध्याय, केतार थाना कमलेश महतो, खरौंधी थाना प्रभारी पंकज सिंदुरिया तथा हरिहरपुर ओपी थाना प्रभारी कुंदन कुमार, कार्यालय के साक्षर आरक्षी अमित ओझा तथा राजेश कुमार मौजूद थे।