बंशीधर नगर :
गुरुवार को राजा पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में नवनिर्मित मंदिर में विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता पार्वती की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
माता पार्वती की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पिछले तीन दिनों से मंदिर परिसर में पूजन--अर्चन चल रहा था। पंडित श्रीकांत मिश्र, पंडित सुधांशु मिश्र, पंडित सत्यनारायण मिश्र, पंडित मिथिलेश कुमार मिश्र व पंडित गोपाल पाठक के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य यजमान रितेश कुमार व शालिनी ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह का पूजन-अर्चन किया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद हवन व माता पार्वती का आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद माता पार्वती की जय, हर हर महादेव, जय भोले शंकर, जय हनुमान, जय महालक्ष्मी सहित अन्य देवी देवताओं के जयकारे से पूरा वातावरण गूंज उठा।
तत्पश्चात अजय गुप्ता धुरकी मोड़ की ओर से आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगणों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। मौके पर शिव मंदिर के पुजारी रामचंद्र पाठक, गोविंद पाठक, मंदिर निर्माण कमेटी के सचिव नंदलाल प्रसाद, अजय गुप्ता, कामेश्वर प्रताप देव, लता देवी, रामचंद्र विश्वकर्मा, अशोक जायसवाल, बसंत जायसवाल, सीताराम जायसवाल, कामेश्वर प्रसाद, कमलेश मेहता, राजकुमार प्रसाद, दुर्गेश विश्वकर्मा, लखन मेहता, वीरेंद्र प्रसाद कमलापुरी, राकेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित थे।