भवनाथपुर :
थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंदुरिया पंचायत के शिवनगर टोला निवासी रामबहल अगरिया के खपरैल मकान में बुधवार की दोपहर आग लगने से घर जलकर राख हो गया।
इस अगलगी की घटना में पीड़ित के घर में रखा हुआ अनाज व कपड़ा पूरी तरह जल गया। घर से अचानक आग की लपटे उठता हुआ देख आस पास के ग्रामीण जमुना सिंह, बबन बैठा, जोखन यादव, अशोक यादव, उपेंद्र यादव, आशीष यादव सहित कई ग्रामीणों ने आग बुझा।परिजनों ने बताया की आग कैसे लगी हमें भी पता नहीं है, इसकी जानकारी पंचायत के मुखिया नंदलाल पाठक को दिया गया है। इस घटना की सुचना मिलने पर थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय घटना स्थल पहुंच कर परिजनों से पूछताछ की।मुखिया नंदलाल पाठक ने कहा की जो क्षति हुई है उसे सरकार से दिलाने का प्रयास करेंगे।