गढ़वा :
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संबद्ध डिग्री महाविद्यालय महासंघ के नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष विवेकानंद उपाध्याय महासचिव बंशीधर सिंह तथा कोषाध्यक्ष आलोक कुमार पाठक ने आज बीएससी कॉलेज लातेहार तथा एम के कॉलेज का भ्रमण किया गया।

इस दौरान दोनों कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी ने संबद्ध डिग्री महाविद्यालय से संबंधित समस्या के निष्पादन के लिए महासंघ के संगठन को मजबूत करने पर बल दिया तथा विश्वविद्यालय द्वारा महासंघ की ओर से 2019 से ही लगातार 11 सूत्री मांग किए जाने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं किए जाने पर असंतोष जताया गया ।

महाविद्यालय कर्मियों ने कहा कि महासंघ की और से इस दिशा में आर- पार की लड़ाई लड़ने की जरूरत है ।
महासंघ के पदाधिकारी तथा सदस्यों ने विश्वविद्यालय की ओर से वर्तमान कुलपति तथा कुलसचिव के द्वारा पिछले दिनों हुई वार्ता के अनुसार 11 सूत्री मांग पर समुचित कार्रवाई की उम्मीद जताया है । विशेष रूप से विश्वविद्यालय द्वारा स्थाई संबद्ध डिग्री महाविद्यालय के प्रतिनिधि को सिंडिकेट में प्रावधान के अनुरूप प्रतिनिधित्व देने पर जोर दिया गया ।इस क्रम में दोनों कॉलेज के कर्मियों ने शिक्षकों के द्वारा किए गए उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन प्रश्न पत्र चयन तथा प्रायोगिक परीक्षा की बकाया राशि की भुगतान करने की मांग विश्वविद्यालय से किया है ।साथ ही मौके पर बीएस कॉलेज लातेहार में प्राचार्य प्रदीप कुमार तिवारी, प्रो संजीत प्रसाद,प्रो रंजीत कुमार,अनुपम कुमार मिश्रा, शिव कुमार तिवारी, इंतेशार अहमद, सत्यनारायण प्रसाद तथा एमके कॉलेज पांकी में महासंघ के संरक्षक दिलीप राम रामविलास सिंह दिलीप कुमार राजीव कुमार सुल्ताना परवीन आदि मौजूद थे।