whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27206706
Loading...


विप्रसअध्यक्ष महिला को चयन के बाद भी किया जा रहा है परेशान :होगी कार्रवाई: बीडीओ

location_on मझिआंव access_time 29-Jan-24, 06:27 PM visibility 666
Share



विप्रसअध्यक्ष महिला को चयन के बाद भी किया जा रहा है परेशान :होगी कार्रवाई: बीडीओ


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव :: नगर पंचायत क्षेत्र के उत्क्रमित मवि दुबे तहले में विद्यालय प्रबंधन समिति पुनर्गठन के सफल चुनाव के बावजूद भी कुछ ग्रामीणों के द्वारा नवनिर्वाचित एससी महिला को अध्यक्ष पद से हटवाने का प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। इधर इस संबंध में विद्यालय प्रबंधन समिति की नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशा देवी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में कहा गया है, कि 19 जनवरी 2024 को उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुबे तहले में विद्यालय प्रबंधन समिति के दुबारा पुनर्गठन का चुनाव बीईईओ के निर्देश शानुसार पर्यवेक्षक के रूप में सीआरपी बीआरपी प्रतिमा कुमारी, एवं अनिल कुमार पांडेय तथा उस स्कूल के हेडमास्टर चित्रा श्रीवास्तव,पारा शिक्षक राजन कुमार दुबे तथा विप्रस सदस्यों की उपस्थिति में चुनाव कराया गया ।
जिसमें आशा देवी पूर्व की भांति इस वार भी निर्विरोध चयन कर ली गई। चयन करने गए पर्यवेक्षक के द्वारा चयन प्रक्रिया पूरी तरह से सफल होने की रिपोर्ट बीआरसी कार्यालय में दे दी गई है, इसके बावजूद भी गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा जानबूझकर एस. सी. महिला समझकर जान बूझकर तंग किया जा रहा है,तथा जाति सूचक का भी संबोधन कर उसे प्रताड़ित किया जा रहा है।इस संबंध में बीडीओ से न्यायकी गुहार लगाते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है । इधर इस संबंध में बीडीओ शतीश भगत ने बताया कि जांचों उपरांत कार्रवाई की जाएगी। आवेदिका के द्वारा इसकी सूचना बीआरसी कार्यालय को भी दी गई है। उपायुक्त ने ओबरा पंचायत के उप मुखिया को मुखिया का प्रभार देने का दिया निर्देश: बरडीहा प्रखंड के ओबरा पंचायत की मुखिया चंद्रमुखी कुमारी के द्वारा लगातार पांच माह से पंचायत से अनुपस्थित रहने के कारण मुखिया के सभी शक्तियां उप मुखिया कविता देवी को प्रभार देने का निर्देश बीडीओ विजय राम को दी है।
साथ ही इसका तत्काल प्रभाव लागू करने का भी निर्देश उपायुक्त के द्वारा दिया गया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play