गढ़वा : मेराल थाना क्षेत्र के राजहरा गांव निवासी अमरुद्दीन अंसारी का पुत्र अफताभ अंसारी 4 वर्ष की मौत टेंपो दुर्घटना में हो गई
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अपने घर से एक टेंपो रिजर्व करके घर से पांच लोग बच्चे सहित मेराल प्रखंड के संगबरिया गांव इलाज करने के लिए जा रहे थे इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बस ने उसकी टेंपो में टक्कर मार दिया इससे टेंपो पल इटकर सड़क के नीचे चली गई गंभीर स्थिति मेंआफताभ अंसारी मेराल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदरअस्पताल रेफर कर दिया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया बताया गया कि टेंपो पर सवार उन लोगों को हल्की-फुल्की चोट लगी है परिजनों ने बिना अंत्य परीक्षण कराए ही शव को लेकर अपने घर चले गए।