गढ़वा :
गढ़वा थाना क्षेत्र के सीदे गांव स्थिति एन एच 75 पर बाइक की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई। घायल का पहचान सीदे गांव निवासी असगर अंसारी की पत्नी हुस्ने आरा बीवी के रूप में हुई है घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि हुस्न आरा सड़क पार कर रही थी इस दौरान अज्ञात बाइक की चपेट में आ गई जिसमें वह घायल हो गई स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के हूर गांव निवासी संजू पासवान की पत्नी पिंकी देवी 35 वर्ष बोलेरो के धक्के से घायल हो गई है। उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना का संबंध में परिजनों ने बताया कि पिंकी देवी टेंपो पर सवार होकर अपने घर से गढ़वा बाजार करने जा रही थी।
इस बीच हूर मोड़ के पास एक बोलेरो ने उसे धक्का मार दिया। जिससे पिंकी देवी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से घायल अवस्था में उसे उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया है।