whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27205059
Loading...


कलश यात्रा के साथ श्री शिव शक्ति महायज्ञ शुरू

location_on सगमा access_time 29-Jan-24, 06:03 PM visibility 659
Share



 कलश यात्रा के साथ श्री शिव शक्ति महायज्ञ  शुरू


श्रीकांत चौबे check_circle
संवाददाता



सगमा : :प्रखंड मुख्यालय स्थित भैया रूद्र प्रताप देव उच्च विद्यालय सगमा के प्रांगन में यज्ञाचार्य श्री राधे बोलो राधे जी महाराज संगम तट नैनी प्रयागराज के नेतृत्व में सोमवार को मंडप प्रवेश पंचांग पूजन कर भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव शक्ति महायज्ञ का शुभांरभ हुआ। यज्ञ मंडप से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाल शारदा गांव के उभका नंदी से वैदिक मंत्रो चार के साथ कलश में जल भरकर यज्ञ मंडप में कलश स्थापित किया गया सभी देवी-देवताओं की जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय सा हो गया यह यज्ञ में अगल-बगल दर्जनों गांव से हजारों की संख्या में महिला पुरुष व कन्याएं कलश यात्रा में शामिल हुए यह यज्ञ 29 जनवरी से 6 फरवरी तक कराए जा रहे नव दिवसीय श्री शिव शक्ति महायज्ञ में 9 दिनों तक यज्ञ स्थल पर लगे झुला रेल गाड़ी का आनंद उठाएंगे जबकि प्रतिदिन रात्रि में सनातन धर्म ग्रंथो से संबंधित जगत कल्याण को लेकर प्रवचन का आयोजन किया गया है ।
श्री शिव शक्ति महायज्ञ 29 जनवरी से 6 फरवरी तक चलता रहेगा वह 7 फरवरी को महा प्रसाद के साथ पूर्णाहुति होगी यज्ञ स्थल पर प्रत्येक दिन सुबह 8:00 बजे से 1:00 बजे तक पूजा हवन दोपहर 2:00 बजे से 6:00 बजे तक काशी नगरी से आई श्रीमती प्रियंका पांडे के द्वारा श्री राम कथा का आयोजन तथा रात्रि 8:00 बजे से 1:00 बजे तक रासलीला का कार्यक्रम दिखाया जाएगा बाहर से आने वाले सभी अतिथियों के लिए समुचित व्यवस्था यज्ञ समिति द्वारा की गई है जबकि कलशयात्रा में पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव सोगरा बेगम जिप सदस्य अंजू यादव प्रमुख अजय साह पूर्व ज़िप सदस्य नन्द गोपाल यादव वरिष्ठ पत्रकार धीरेन्द्र चौबे रजनीश कुमार मंगलम सगमा मुखिया तेज लाल राम पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा गुप्तेश्वर पाण्डे रामाधार दुबे मनोज कुमार दुबे नरायन दास यादव बसन्त पाल आदि लोगों का नाम शामिल है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play