भवनाथपुर :
प्रखंड अंतर्गत पंडरिया पंचायत के ग्राम अधौरा स्थित श्री श्री मांडर महारानी मंदिर निर्माण हेतु भवनाथपुर जिला परिषद सदस्य रंजनी कुमारी उर्फ शर्मा रंजनी एवं खरौंधी जिला परिषद सदस्य धर्मराज पासवान के द्वारा संयुक्त रूप से मंदिर निर्माण समिति को सहयोग राशि दिया गया। साथ ही अपने स्तर से हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिया गया।
श्री श्री मांडर महारानी मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष रामनाथ साह, सूचना मंत्री मनोज प्रसाद यादव, संरक्षक सोमनाथ मेहता, सहकोषाध्यक्ष बीरबल साह, मंदिर समिति के दूधेश्वर साह, समेत अन्य सदस्यगण संयुक्त रूप से सहयोग राशि प्राप्त किए। मंदिर निर्माण समिति द्वारा मंदिर निर्माण हेतु क्षेत्र वासियों से सहयोग करने का अपील किया जा रहा है।

भवनाथपुर दुर्गा मंदिर कमिटी अरसली उतरी का रविवार को एक बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से नई कमिटी का गठन किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष मिथलेश चौरसिया, उपाध्याय माखन राम,अरुण गुप्ता,डोमन चन्द्रवंशी,श्यामलाल वियार, सचिव शैलेश चौबे,सुशील प्रजापति,दयानन्द प्रजापति,महा सचिव उमेश विश्वकर्मा,कोषाध्यक्ष सुरेंद्र विश्वकर्मा, सहकोषाध्यक्ष धर्मेंद्र चौबे,संरक्षक विजय कुमार गुप्ता, चंद्रदेव यादव, राजेंद्र बैठा, विनय यादव, जयराम पासवान, उदय पासवान, शैलेंद्र वियार, शंभू सोनी, उदय कुमार गुप्ता, मुन्ना शर्मा, घूरन वियार, रामनाथ वियार, गनौरी मेहता, रविंद्र शर्मा, पप्पू राम, मनोज रजक, आत्मानंद विश्वकर्मा सहित 11सदस्य समिति का गठन किया गया।