मझिआंव :
अबरडीहा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी नबीरूद्दीन अंसारी के पुत्र जाहिद आलम को बरडीहा पुलिस ने उसके घर से चोरी के चार मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर चारों मोटरसाइकिल जप्त कर रविवार को गढ़वा जेल भेज दिया गया।
जानकारी देते हुए बरडीहा थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सेमरी गांव निवासी जाहिद आलम के यहां छापामारी की गई, जहां उसके घर से चार मोटरसाइकिल बरामद किया गया, पुलिस द्वारा उक्त सभी चारों मोटरसाइकिल का कागजात मांगने पर वह नहीं दिखा सका। साथ ही थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि वह चारों मोटरसाइकिल चोरी का प्रतीत ौहोता है, उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त जाहिद ने पुलिस को बताया कि बिहार राज्य के औरंगाबाद के दाउदनगर निवासी अशरफ कुरैशी के द्वारा वह मोटरसाइकिल दिया गया है।
जिसका कोई कागजात नहीं दिखाई गई। जिसे केश कांड संख्या 9/24,धारा :414,/34भादवी के तहत मामला दर्ज करते हुए जाहिद को गिरफ्तार करते हुए उक्त चारों मोटरसाइकिल को जप्त कर थाना लाया गया तथा जाहिद को गढ़वा जेल भेज दिया गया, आगे पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है ,इससे मोटरसाइकिल चोर गिरोहों का पर्दाफाश भी होने की संभावना है।