whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27198995
Loading...


75वें गणतंत्र दिवस पर अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों मे तिरंगा झंडा आन बान और शान से फहराया गया

location_on बंशीधर नगर access_time 27-Jan-24, 05:31 PM visibility 657
Share



75वें गणतंत्र दिवस पर अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों मे तिरंगा झंडा आन बान और शान से फहराया गया


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर तिरंगा झंडा आन बान और शान से फहराया गया। झंडारोहण के बाद तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। सभी स्थानों पर समयानुसार झंडोतोलन किया गया। सर्वप्रथम अनुमंडल कार्यालय व एसडीओ आवास पर अनुमंडल पदाधिकारी रतन कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय व आवास पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केसरी,पुलिस निरीक्षक कार्यालय पर रतन कुमार सिंह,प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी,अंचल कार्यालय पर अंचलाधिकारी, बाल विकास परियोजना कार्यालय में, अनुमंडलीय अस्पताल में उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी, श्री बंशीधर नगर थाना में थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह, महिला थाना में थाना प्रभारी पिंकी कुमारी साव, श्री बंशीधर नगर पंचायत कार्यालय पर कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी, चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज श्री बंशीधर नगर इकाई के कार्यालय में चेंबर अध्यक्ष शंभूनाथ सौदागर, शंकर प्रताप देव डिग्री महाविद्यालय और एसपीडी इंटर कॉलेज, ठाकुर दयाल देव माणिक राज इंटर महाविद्यालय व शारदा महेश शर्मिष्ठा देव डिग्री महाविद्यालय में सचिव शारदा महेश प्रताप देव वन कार्यालय में रेंजर प्रमोद कुमार, भारतीय स्टेट बैंक,सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा पाल्हे कला, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा पुरैनी, ग्रामीण बैंक, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कार्यालय में,अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय में,जमा दो उच्च विद्यालय में, सरस्वती विद्या मंदिर में अध्यक्ष जोखू प्रसाद, 81भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय में सहित जगह पर आन बान शान के साथ झंडोत्तोलन किया गया।
झंडोत्तोलन के पश्चात किन स्थानों पर राष्ट्रगान के साथ तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। वहीं भारत माता की जय वंदे मातरम..वीर शहीद अमर रहे.. महात्मा गांधी अमर रहे.. सुभाष चंद्र बोस अमर रहे.. आदि के नारे लगाए गए। अनुमंडल मैदान में अनुमंडल पदाधिकारी रतन कुमार सिंह ने आन बान और शान के साथ तिरंगा झंडा फहराया। अनुमंडल मैदान में झंडोतोलन के बाद मुख्य समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए।झंडोतोलन के बाद विद्यालयों के बच्चों ने परेड के माध्यम से झंडे को सलामी दी। इस दौरान एसडीओ रतन कुमार सिंह और एसडीपीओ प्रमोद कुमार केसरी ने परेड का निरीक्षण किया। तत्पश्चात छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान कर वंदे मातरम की गीत प्रस्तुत की गई।
वही सरकारी कार्यालय से विभिन्न तरह की झांकियां निकाली गई। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी रतन कुमार सिंह ने कहा कि देश को सशक्त, उन्नत और अग्रणी बनने के लिए सभी को संविधान का अनुपालन करना होगा। देश आजाद होने के बाद देश को चलाने के लिए अपना संविधान लागू किया गया। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत के संविधान को प्रभाव में लाया गया था। इस दिन को हिंदुस्तान में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है. भारतीय स्वतंत्रता के बाद राष्ट्र को ब्रिटिश राज से अलग एक गणतंत्र मिला था. 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा संविधान को अपनाया गया था और 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था. उधर अनुमंडल मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित करने की विधि व्यवस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स श्री बंशीधर नगर इकाई की ओर से की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से हुए शामिल.. गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य रूप से डीसीएलआर अब्दुल समद , कार्यपालक दंडाधिकारी हंस हेंब्रम, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष शैलेश कुमार चौबे, पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार सिंह,थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह, महिला थाना प्रभारी पिंकी कुमार साव, डॉ संतोष कुमार, डॉ कैसर आलम, आप नेता मंटू पांडे, चेंबर अध्यक्ष शंभू नाथ सौदागर, सचिव गोपाल प्रसाद जायसवाल, वरिष्ठ समाजसेवी कामेश्वर प्रसाद,तस्लीम ख़ान,विनोद कसेरा,अनूप निराला,संतोष कमलापुरी, विद्या भास्कर उर्फ छोटू, उमेश कुमार चाहत,रंजन कुमार छोटू सहित अन्य लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play