भवनाथपुर : गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भवनाथपुर प्रखण्ड में सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में शान से तिरंगा झंडे को सलामी दी गई ।

इस अवसर पर कई विद्यालयों व सेल के मैदान में खेल कूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया ।प्रखंड कार्यालय में प्रखण्ड प्रमुख शोभा देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी।

वही बीएसएम कॉलेज विधायक भानु प्रताप शाही ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं तिरंगे को सलामी दी। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भवनाथपुर थाना परिसर में आयोजित समारोह में रामेश्वर उपाध्याय, पुलिस निरीक्षक कार्यालय इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार, कर्पूरी चौक पर जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी।
वही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवनाथपुर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन दास, बीआरसी में प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी रविन्द्र मेहता , राजकीय प्लस टू विद्यालय में प्राचार्य अंकित द्विवेदी, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह, बुनियादी विद्यालय में विभूति भूषण, डीएवी विद्यालय में प्राचार्य राजेंद्र सचदेवा,वन विभाग के कार्यालय में रेंजर प्रमोद कुमार, शिव शरण सेवा संस्थान में डॉ धर्मेन्द्र कुमार मेहता,सेल के टाउनशिप स्थित फुटबॉल मैदान में सेल के महाप्रबंधक मनोज कुमार, टाउनशिप स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भवनाथपुर पंचायत में मुखिया बेबी देवी, कैलान पंचायत में मुखिया सुकनी देवी, अरसली दक्षिणी में मुखिया अनिता देवी और बनसानी पंचायत में मुखिया इलायची देवी, अरसली उत्तरी पंचायत में मुखिया इशरत जहां, मकरी पंचायत में मुखिया सरिता देवी, चपरी पंचायत में मुखिया शैलेश चौबे, पंडरिया पंचायत में मुखिया गायत्री देवी,आप पार्टी कार्यालय में राजेंद्र पासवान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी।
इस मौके पर विधायक भानु प्रताप शाही ने लोगों को गणतंत्र दिवस कि शुभकामनाएं दी एवं भारतीय संविधान पर प्रकाश डाला।साथ ही साथ महाविद्यालय में छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण करते हुए जागरूक किए ।