मेराल :
मेराल ग्राम रेलवे बॉक्साइडिंग पर गुरुवार को साइडिंग मजदूरों द्वारा डॉल्फिन एलाइंस कंपनी के साइड इंचार्ज प्रभाकर द्विवेदी का पुतला दहन किया गया।

इस संबंध में रेलवे साइडिंग झारखंड जनरल मजदूर यूनियन संघ के अध्यक्ष राजेश्वर यादव ने बताया कि डॉल्फिन एलियांस कंपनी के साइड इंचार्ज प्रभाकर द्विवेदी का गुरुवा को पुतला दहन किया गया जब से उन्होंने यहां कार्य संभाले हुए हैं उनके द्वारा मजदूरों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है अब तक उनके द्वारा बीस से ऊपर मजदूरो के साथ गलत व्यवहार किया जा चुका है जो साइडिंग मजदूर के साथ शोषण है जिसका झारखंड जनरल मजदूर यूनियन संघ बर्दाश्त नहीं करेगी। साथ ही मजदूर संघ के लोग 10 दिनों के अंदर डॉल्फिन कंपनी से प्रभाकर द्वेदी को हटाने का मांग किया है अगर नही हटाया गया तो मजदूर संघ के लोग बाध्य होकर आंदोलन का रुख अख्तियार करेगी।
इस संबंध में डॉल्फिन एलायंस कंपनी के प्रबंधक को जानकारी दिया गया है। पुतला दहन कार्यकर्म में राजेंद्र यादव अकलीम अंसारी वकील अंसारी मंसूर अंसारी रुस्तम अंसारी सहाबुद्दीन अंसारी राजेंद्र शाह सुजायत अंनसारी राजेंद्र चौधरी राजेंद्र यादव सहित मजदूर संघ के कई लोग शामिल थे।