मझिआंव :
मुखदेव हाई स्कूल खेल के मैदान में चल रहे पर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच 26 जनवरी को खेला गया ।जिसमें मझिआंव प्रखंड के आर के इलेवन की टीम एवं बरडीहा प्रखंड के बभनी के टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया। जिसमें 16 टीमे भाग ली थी,आर के इलेवन टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 155 रन का स्कोर खड़ा किया।
जबकि बभनी की टीम ने 134 रन पर ही ऑल आउट हो गई ,जो आर के इलेवन की टीम ने 21 रन से जीत हासिल करते हुए मैच पर कब्जा जमा लिया। इस मैच को देखने के लिए खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी। जा खेल14 ओवर का खेला गया इसके मुख्य अतिथि आजाद समाज पार्टी के विश्रामपुर विधानसभा के उम्मीदवार सह भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव सिराज खान के द्वारा विजेता टीम को ट्राफी एवं ₹25 हजार नगद,तथा उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं ₹11 हजार नगद दिया गया।
मैन ऑफ द मैच आर के इलेवन टीम के आदित्य कुमार को दिया गया ,जबकि मैन ऑफ द सीरीज बभनी के टीम के वैश्य खां को दी गई।
इस खेल में अंपायर की भूमिका में सत्तू सिंह, हसरत अली खान, कॉमेंटेटर विकास कुमार, मोइन खान प्रिंस खान थे , जबकि स्कोरर की भूमिका नीतीश कुमार एवं इस्टु अंसारी ने निभायी ।इस मौके पर भीम आर्मी के राष्ट्रीय संगठन सचिव नानूराम जिला अध्यक्ष ललित राम संगठन सचिव प्रवीण कुमार ,मीडिया प्रभारी सनोज कुमार, जिला सचिव योगेश्वर राम, उपाध्यक्ष राहुल रंजन, शाहबाज खान ,सलमान खान,करमडीह पंचायत के पूर्व मुखिया साबिर अंसारी,सोनपुरवा पंचायत मुखिया अख्तर खां,संयद अंसारी,मोजीब खां,सदाब आलम ,जियाउल हक खां, सहबाज खां,इसरत खां,प्रवीण पाण्डेय,जितेंद्र यादव,फिरोज खां,आसिफ खा,अहमद अली खां,वैसे खां सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।