गढ़वा : पिछड़ा वर्ग ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच की ओर से प्रेस वार्ता के माध्यम से ब्रह्मदेव प्रसाद, विनोद कुमार, राज नारायण पटेल, वीरेंद्र साव राजकुमार साहू मंच के संयोजक मंडल के द्वारा बातचीत करते हुए कहा कि झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल द्वारा पिछड़ा वर्ग आयोग गठन कर योगेंद्र प्रसाद को आयोग का अध्यक्ष बनाएं जाने पर मंच के सभी पदाधिकारी एवं सहयोगियों ने स्वागत किया है ।
इसके अलावे जाति जनगणना कराकर ट्रिपल टेस्ट कराकर आसन नगर निकाय चुनाव में ओबीसी को आरक्षण देने की बात की है तथा 50 वर्ष के अधिक उम्र के पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को वृद्धा पेंशन देने का आश्वासन दिया है यह कदम स्वागत योग्य है पिछड़ा वर्ग एकता एवं अधिकार मंच ने प्रेसवार्ता के माध्यम से यह भी मांग किया है कि तत्काल पिछड़ा वर्ग आयोग का तत्काल सरकार गठन कर पिछड़ा वर्ग ओबीसी समुदाय की जनगणना कराए ।
जाति जनगणना तत्काल करा कर सभी 50 वर्ष के उपर के लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन की व्यवस्था करें। पिछड़ा वर्ग के दूसरे जो खेती पशुपालन व्यापार एवं कारीगरों को पेंशन दे। इसके साथ पिछड़ा वर्ग वित्त निगम आयोग गठन कर पिछड़ा वर्ग के छात्र छात्राओं का शैक्षणीक सुविधा उपलब्ध कराए । एवं बुनियादी सुविधा दे। ग्यारह सूत्री मांग को लेकर आगामी 11 फरवरी 2024 को डाल्टनगंज के शिवाजी जी मैदान में महासम्मेलन कर रही है युक्त कार्यकर्म में भारी संख्या में शामिल होने की अपील मंच के लोगों ने किया।