सगमा :
- प्रखंड मुख्यालय स्थित भैया रूद्र प्रताप देव उच्च विद्यालय सगमा के प्रांगन में यज्ञाचार्य श्री राधे बोलो राधे जी महाराज संगम तट नैनी प्रयागराज के नेतृत्व में 29 जनवरी से 6 फरवरी तक कराए जा रहे नव दिवसीय श्री शिव शक्ति महायज्ञ की तैयारी अंतिम चरण में है ।
यज्ञ समिति के पदाधिकारी डॉ हरिदास यादव ने बताया कि नव दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ का शुभारंभ 29 जनवरी को कलश यात्रा के साथ किया जाएगा जिसमें अगल-बगल दर्जनों गांव से हजारों की संख्या में महिला पुरुष व कन्याएं कलश यात्रा में शामिल होगी 9 दिनों तक यज्ञ स्थल पर मेला का आयोजन किया जाएगा प्रतिदिन रात्रि में सनातन धर्म ग्रंथो से संबंधित जगत कल्याण को लेकर प्रवचन का आयोजन किया गया है शिव शक्ति महायज्ञ के लिए 28 जनवरी 2024 को शंखनाद अंकुर रोपण वह 29 जनवरी 2024 को कलश यात्रा मंडप प्रवेश पंचांग पूजन कर कलश यात्रा निकाली जाएगी कलश यात्रा यज्ञ मंडप से होते हुए शारदा गांव के उभका नदी से वैदिक मंत्रों चार के साथ कलश में जल भरकर यज्ञ मंडप में स्थापित किया जाएगा महायज्ञ को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है इस यज्ञ स्थल पर जिले के विभिन्न गांव प्रखंड के लोग कलश यात्रा में शामिल होंगे यज्ञ स्थल पर प्रत्येक दिन सुबह 8:00 बजे से 1:00 बजे तक पूजा हवन दोपहर 2:00 बजे से 6:00 बजे तक काशी नगरी से आई श्रीमती प्रियंका पांडे के द्वारा श्री राम कथा का आयोजन तथा रात्रि 8:00 बजे से 1:00 बजे तक रासलीला का कार्यक्रम दिखाया जाएगा बाहर से आने वाले अतिथियों के लिए समुचित व्यवस्था यज्ञ समिति द्वारा की गई है यह यज्ञ 29 जनवरी को कलशयात्रा के साथ 6 फरवरी को महा प्रसाद के साथ पूर्णाहुति होगी।