मेराल :
उर्दू प्रशिक्षित सहायक शिक्षक की सीधी बहाली सरकार द्वारा बंद करने पर गढ़वा जिला राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन के लोगो ने दुलदुल्वा गांव से शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया।
इस संबंध में राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन के अध्यक्ष मोहम्मद फिरोज अंसारी ने बताया कि राज्य के वर्तमान सरकार द्वारा उर्दू प्रशिक्षित सहायक शिक्षक की सीधी नियुक्ति होनी थी हेमंत सरकार ने इसको बंद कर दिया है जिससे उर्दू विषय पढ़ने वाले बच्चे विद्यालय में वंचित हो जाएंगे साथ ही बहाली बंद करने से उर्दू विषय से बहाल होने वाले छात्र-छात्राओं का भविष्य भी खतरे में पड़ गया है। उन्होंने हेमंत सरकार से इस बहाली को विचार करते हुए पुनः सीधी बहाली को बहाल करने का मांग किया है।
विरोध प्रदर्शन में फिरोज अंसारी रशीद अंसारी हाजी अकलीम अंसारी हाजी निजामुद्दीन अंसारी शमीम अंसारी अहमद अंसारी हाफिज कासिम अंसारी हकीमुद्दीन अंसारी बदरुद्दीन अंसारी सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।