बंशीधर नगर :
-देश व राज्यों के विभिन्न स्थानों पर आगामी 24 जनवरी को जन नायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है.डॉ राममनोहर लोहिया कर्पूरी विचार केंद्र झारखंड रांची द्वारा राज्य के विभिन्न स्थानों पर लगाई गई प्रतिमा स्थल पर विभिन्न समितियों द्वारा जन नायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म शताब्दी वर्ष मनाने का कार्यक्रम निर्धारित है.उक्त बातें पूर्वमंत्री सह डॉ राममनोहर लोहिया कर्पूरी विचार केंद्र के अध्यक्ष रामचन्द्र केशरी ने शुक्रवार को चेचरिया स्थित अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कही. उन्होंने कहा कि खरौंधी,भवनाथपुर व धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रतिमा स्थल पर जन नायक कर्पूरी ठाकुर लोक चेतना मंच के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. खरौंधी के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृष्णा विश्वकर्मा, विशिष्ट अतिथि मथुरा पासवान,उदघाटन कर्ता सीताराम जायसवाल,सम्मानित अतिथि सलीम अंसारी,भवनाथपुर में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय कुमार केशरी,उदघाटन कर्ता सूरज गुप्ता,विशिष्ट अतिथि दीपक ठाकुर,मो0 नईम खलीफा व धीरज जायसवाल तथा धुरकी में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय कुमार केशरी,उदघाटन कर्ता सूरज गुप्ता,विशिष्ट अतिथि दीपक ठाकुर,नईम खलीफा व धीरज जायसवाल होंगे.उन्होंने कहा कि रांची कर्पूरी चौक(हिनू)में अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन के मनोज ठाकुर,रामवृक्ष ठाकुर,अवधेश ठाकुर व समिति के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्वमंत्री लालचंद महतो होंगे.यह कार्यक्रम दुमका में भी प्रतिमा स्थल पर पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा संथाल परगना,दुमका व समाजवादी नेता रंजीत जायसवाल, हेमन्त कुमार व अन्य ने आयोजित करने का निर्णय लिया है.श्री केशरी ने प्रदेश वासियो से राज्य में गढवा,पलामू,गिरिडीह सहित कई स्थानों पर लगे प्रतिमा स्थलों पर तथा अन्य स्थानों पर फ़ोटो रखकर आगामी 24 जनवरी को जन नायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म शताब्दी वर्ष मनाने की अपील किया है.उन्होंने पूरे वर्ष कर्पूरी ठाकुर का जन्म शताब्दी वर्ष मनाने का अनुरोध किया है.प्रेसवार्ता में दिनेश शर्मा,अनिल गुप्ता,सोनू कुमार,सलीम अंसारी,सोबराती खां, सुनील प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे.

श्री बंशीधर नगर-श्री श्री ठाकुर अनुकूलचन्द्र जी के अनुयायियों द्वारा सरेह स्थित शिक्षक अखिलेश प्रसाद के आवास स्वस्ति पाली पर सत्संग सह भंडारा का आयोजन किया गया. सत्संग का शुभारंभ बन्देपुरुषोतम ध्वनि,शंख ध्वनि के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया.इसके बाद सामूहिक प्रार्थना, नाम जप,सत्यानु शरण ग्रंथ पाठ,नारी नीति ग्रंथ पाठ तथा श्री रामचरितमानस ग्रंथ का पाठ किया गया.सत्संग में डॉ कृति सुंदर लाल,धृतिसुन्दर लाल,अनिता देवी व पूजा देवी द्वारा भक्ति मूलक भजन प्रस्तुत किया गया. इष्टचर्चा करते हुये ऋत्विक विजय नंदन सिन्हा ने कहा कि मनुष्य को सुख,सांत्वना और प्रेम दूसरे को देकर स्वयं प्रसन्नचित रहना चाहिये. वर्तमान पुरुषोत्तम श्री श्री ठाकुर जी एक महान संत हैं, वे ही पुरुषोत्तम हैं. उन्होंने कहा कि उनके भाव समाधि से स्पष्ट होता है कि उनका ही अवतार सभी युगों में हुआ है.वे ही श्रीराम,श्री कृष्ण, श्री बुद्ध बनकर अवतार लिये हैं. उन्होंने कहा कि उनके द्वारा दिये गये इष्टभृति एक महान यज्ञ है.इसलिये दीक्षित व्यक्ति निःसंकोच होकर इष्टभृति करता है.ऋत्विक डॉ कृति सुन्दर लाल ने कहा कि हमे विश्वास व गर्व के साथ कहना चाहिये कि श्री श्री ठाकुर जी का अवतार मानव कल्याण के लिये हुआ है. वे मानव सहित सभी जीवों से प्रेम करते थे.उन्होंने सत्संग की महिमा का वर्णन करते हुये कहा कि सत्संग से ही जीवन लाभ मिलता है.सत्संग के बाद आयोजित भंडारा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया.सत्संग में राजकुमार, गोविन्द दा,सुदामा यादव,शक्तिदास सिन्हा,संजय दा,अजय दा,आदित्य कुमार,अखिलेश प्रसाद,धृतिदीप्त, रीना देवी,चंचला गुप्ता,किरण देवी,निर्मला जायसवाल, प्रमिला देवी,दीपमाला,गीता देवी,सतवंती देवी सहित बड़ी संख्या में सत्संगी वृन्द उपस्थित थे.