मेराल : डी ए वी लीला वचन पब्लिक स्कूल लातदाग में एयर राइफल शूटिंग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
आयोजित प्रशिक्षण में बच्चों को प्रशिक्षण देने के लिए वाराणसी से बुलाए गए अश्विनी कुमार दुबे द्वारा एयर राइफल शूटिंग का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर स्कूल निदेशक सुरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं होती है बस उन्हें निखारने की जरूरत है प्रशिक्षण कार्यक्रम स्कूल में एक सप्ताह तक चलाया जाएगा प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम में तीन बच्चे एयर राइफल चलाने में अव्वल रहे, स्कूल के सभी बच्चों ने एयर राइफल शूटिंग प्रशिक्षण पाकर बहुत प्रसन्न हुए। साथ ही एयर राइफल चलने वाले छात्रों में सचिन कुमार गुप्ता रोशन कुमार राहुल कुमार यादव शिवम कुमार आयुष कुमार विश्वकर्मा तलबिया नाहिद संजना पुष्पांजलि अंकित कुमार आदि शामिल रहे।
इस मौके पर स्कूल के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार अप प्रधानाध्यापक मधु कुमारी रिजवान अंसारी पारसनाथ विश्वकर्मा सूफिया नाहिद प्रियंका कुमारी नागेंद्र प्रसाद ठाकुर आदि लोग उपस्थित थे।