मझिआंव :
बीईईओ विद्यासागर: बरडीहा प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लेभरी के सहायक अध्यापक नारद दुबे का विभागीय निर्देशानुसार इंटर का प्रमाण पत्र की जांच की गई ।जो गलत पाया गया ।
जिसे कार्य मुक्त कर दिया गया।जानकारी देते हुए बीईईओ विद्यासागर मेहता ने बताया कि जिला शिक्षा अधीक्षक सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र जिला शिक्षा अभियान गढ़वा के निर्देशानुसार उत्क्रमित मध्य विद्यालय लेभरी में कार्य रत सहायक अध्यापक नारद दुबे का इंटर का प्रमाण पत्र जांच के क्रम में गलत पाया गया। जिसके उपरांत उक्त शिक्षक नारद दुबे को सहायक अध्यापक पद से कार्य मुक्त बीईईओ विद्यासागर मेहता के द्वारा कर दिया गया ।