गढ़वा :
गढ़वा गढ़वा थाना क्षेत्र के चमारु मिस्त्री गर्ल्स हाई स्कूल सड़क के पास ट्रक की धक्के से एक मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया है। घायल व्यक्ति बंगला के मेदनीपुर निवासी खिरोसर पांडे का पुत्र गोतम पांडे 55 का नाम शामिल है। घटना के संबंध में बताया गया कि वह अपने मोटरसाइकिल से मोड़ से ब्लॉक की ओर जा रहा था। उसी बीच चमारू मिस्त्री के पास एक ट्रक ने धक्का मार दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से घायल अवस्था में उसे उठाकर इलाज के लिए सदस्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।
गढ़वा गढ़वा मेराल मुख्य मार्ग पर नवादा मोड़ के पास टेंपो के धक्के से स्कूटी सवार दो युवती घायल हो गई है। घायलों में गढ़वा थाना क्षेत्र के टंडवा मोहल्ला निवासी जयदेव प्रसाद की पुत्री वंदना कुमारी 19 वर्ष वह रमना थाना क्षेत्र के रमना गांव निवासी विनय कुमार गुप्ता की पुत्री शिवानी कुमारी 19 वर्ष का नाम शामिल है। घटना के संबंध में बताया गया कि दोनों एक स्कूटी पर सवार होकर नामधारी कॉलेज से परीक्षा देकर वापस अपने घर की ओर जा रहे था। इस बीच एक टेंपो ने उसे धक्का मार दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से घायल अवस्था में उसे उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है।