बिशुनपुरा :
प्रखण्ड के भाजपा कार्यकर्त्ताओँ ने विधायक भानु प्रताप शाही को प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर दिया बधाई l
भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भानु प्रताप शाही को भाजपा के झारखण्ड प्रदेश के उपाध्यक्ष बनाये जाने पर बिशुनपुरा प्रखण्ड के कार्यकर्ताओ ने पुष्प गुच्छ व माला पहनाकर एवं मिठाई खिला कर बधाई दिया है।
प्रखण्ड के भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने अपार हर्ष व्यक्त करते हुवे केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व को आभार जताया l
कार्यकर्त्ताओ ने उम्मीद जताया की माननीय विधायक भानु प्रताप शाही को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर संगठन को मजबूती मिलेगी व आगामी लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव में झारखण्ड के सभी सीटों पर अपार मतों के साथ जीत दर्ज होगी।
एवं झारखण्ड में डबल इंजन की सरकार बनेगी।
हर्ष व्यक्त करने वाले विधायक प्रतिनिधि सह अनुसूचित जाती मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अशोक पासवान, विधायक प्रतिनिधि सह मण्डल महामंत्री कृष्णा विश्वकर्मा, जिला सोशल मिडिया प्रभारी जितेंद्र दीक्षित, अजय पाल, राजीव रंजन पासवान, विकास चंद्रवंशी सहित कई लोग मौजूद थे।