धुरकी :
धुरकी थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि ने धुरकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सगमा प्रखंड के पूतुर गांव निवासी मिथिलेश कुमार गुप्ता उम्र 24 वर्ष पिता अमरेंद्र प्रसाद गुप्ता को विधिवत गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के ऊपर धुरकी थाना कांड संख्या 9/24 दिनांक 17/01/2024 धारा 452/376(3) एवम् पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिक दर्ज की गई थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र में कोई भी अपराधी हो या वारंटी उन्हें बख्शा नहीं जाएगा उन पर पुलिस निश्चित रूप से कार्रवाई करेगी।