बंशीधर नगर : दस्तावेज नवीस ताईद संघ श्री बंशीधर नगर के लिये अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिये 20 जनवरी को ताईद संघ भवन में चुनाव कराया जायेगा तथा उसी दिन चुनाव परिणाम की घोषणा किया जायेगा.
उक्त आशय की जानकारी देते हुये दस्तावेज नवीस ताईद संघ के चुनाव पदाधिकारी प्रफुल्ल चन्द ठाकुर ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच वरीय सदस्य अनिल पाल व चुनाव पदाधिकारी द्वारा किया गया.जांच के क्रम में सभी नामांकन बैध पाये गये.नाम वापसी के निर्धारित समय तक किसी भी उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र वापस नही लिया गया.उपाध्यक्ष व उप सचिव पद के लिये एक एक व्यक्ति द्वारा नामांकन करने के कारण वे निर्विरोध निर्वाचित घोषित होंगे.ज्ञात हो कि अध्यक्ष पद के लिये रविन्द्र कुमार चौबे व अविनाश कुमार यादव,सचिव पद के लिये सत्यनारायण पाल व धनवंत पाल तथा कोषाध्यक्ष पद के लिये अमरेन्द्र सिंह कुशवाहा तथा अजय कुमार गुप्ता ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है.उपाध्यक्ष पद के लिये मनमोहन विश्वकर्मा तथा उप सचिव पद पर मुंशी राम निर्विरोध निर्वाचित होंगें.