whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27216709
Loading...


खबर श्री बंशीधर नगर से

location_on बंशीधर नगर access_time 17-Jan-24, 06:32 PM visibility 672
Share



खबर श्री बंशीधर नगर से


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : - अयोध्या में राम मंदिर में प्रभु श्री राम के दर्शन हर सनातनी की वर्षों पुरानी यह अभिलाषा 22 जनवरी को पूरी होने जा रही है। जिसको लेकर सिर्फ अयोध्या ही नहीं, बल्कि पूरे देश में उत्साह का माहौल है। हर कोई इस अविस्मरणीय पल का साक्षी बनने को उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। अयोध्या नगरी में श्री राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को विशेष और ऐतिहासिक बनाने को लेकर श्री बंशीधर नगर शहर के बस स्टैंड स्थित श्रीराम सेना की ओर से भव्य तैयारियां की जा रही है। राम मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान, अखंड कीर्तन,शोभायात्रा,दीप महोत्सव समेत कई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं पूरे शहर को भगवा झंडा से पाट दिया जाएगा।
इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मंगलवार को श्री राम सेना के नेतृत्व में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में निर्णय लिया गया। जानकारी देते हुए श्री राम सेना के अध्यक्ष रजनीकांत मधुर उर्फ भोलू ने बताया कि अयोध्या की नगरी में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आगामी 22 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रभु श्री राम के रथ यात्रा, आकर्षक झांकी के साथ दोपहर 12:00 बजे शहर में भव्य और आकर्षक शोभायात्रा ध्वनि विस्तारक यंत्र के साथ ढोल नगाड़ा के बीच निकाला जाएगा। शोभायात्रा गोसाईबाग स्थित लाला बागी हनुमान मंदिर से निकलकर प्रसिद्ध श्री बंशीधर मंदिर से मुख्य मार्ग होते हुए भवनाथपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर तक निकाला जाएगा।
उन्होंने बताया कि बस स्टैंड स्थित राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में संध्या 6:00 बजे 2100 दीया जलाकर दीपोत्सव मनाया जायेगा। वही संध्या 6 बजे से मंदिर के प्रांगण में महा भंडारा का आयोजन किया गया है साथ ही 12 घंटे का अखंड कीर्तन किया जाएगा।वही अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्री राम सेना कमेटी की ओर से चचेरिया स्थित अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय से लेकर अहिपुरवा मोड़ तक आकर्षक लाइट, झालर, बत्ती और ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाकर से सजाया जाएगा। रजनीकांत मधुर ने कहा कि भगवान श्री राम हमारे सनातन धर्म के आराध्य देव हैं। 550 सालों से अधिक लंबे समय के बाद भगवान श्री राम मंदिर भव्य मंदिर में विराजमान होंगे।
इसी खुशी में यह शोभायात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या में सनातनी भक्तों और महालिओं को 22 जनवरी को शामिल होने तथा प्राण प्रतिष्ठा के दिन दीपोत्सव की तरह मनाने का आग्रह किया है। बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक भारत भूषण प्रसाद, प्रतिष्ठित व्यवसाय अशोक जायसवाल, राकेश जयसवाल,पत्रकार धीरेंद्र चौबे,कामेश्वर प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद अग्रहरी, चेंबर अध्यक्ष शंभू नाथ सौदागर, उपाध्यक्ष हृदयानंद कमलापुरी,प्रताप जायसवाल, पप्पू अनमोल, संजीत कुमार छोटू, ओमप्रकाश गुप्ता, पूर्व मुखिया अजय प्रसाद, नीरज जायसवाल,पत्रकार आशीष अग्रवाल, नित्यानंद कुमार, ऋतुराज जायसवाल, दिनेश जायसवाल, विकास कुमार शालू, बंटी केसरी, अमित कुमार गुड्डू, आशीष कुमार, सूरज कुमार, अनिल मेहता, आशीष गुप्ता, शिवम कुमार अक्षय कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play