भवनाथपुर :
आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देस के प्रधान मंत्री के द्वारा देस को दिए संदेश पर विधायक भानु प्रताप शाही ने अपने समर्थकों के साथ बुधवार को टाउनशिप दुर्गा मंदिर प्रांगण स्थित सभी मंदिरों में साफ सफाई व पोंछा लगाया ।
विधायक भानु ने सभी लोगों से अपील किया की 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा में अपने अपने क्षेत्र के सभी देवालयों में साफ सफाई के साथ साथ 22 जनवरी को हवन पूजन व श्रृंगार करें ।पूर्ण रूप से सभी सनातनी लोग दीपावली पर्व के रूप में भागीदारी व खुशियां मनाएं ।मंगलवार की विधायक ने टाउनशिप स्थित सीडी टाईप शिव मंदिर में साफ सफाई किया था ।
जबकि गुरुवार को टाउनशिप बस स्टेंड स्थित हनुमान मंदिर में साफ सफाई करने का निर्णय लिया हैं।इस मौके पर सहयोग में भाजपा के मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ,विधायक प्रतिनिधि सुनील सिंह ,चंदन ठाकुर ,प्रमोद सिंह , दिनेश सिंह , पंकज सिंह ,बुद्धि सिंह ,दीपक दुवेदी ,मंदिर कमेटी के संतोष कुमार , सुदर्शन सिंह ,प्रहलाद दुबे ,गणेश सिंह ,जसवंत चौबे ,आशीर्वाद सिंह ,हीरा यादव ,बिनोद गुप्ता ,सहित लोग सामिल थे।