सगमा : - 22 जनवरी को होने वाले अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में दैनिक अखबार द्वारा चलाए जा रहे राम महोत्सव के शुभ अवसर पर बुधवार को सगमा प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय घघरी के प्रांगन में भगवान राम की जिवनी पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 6 से आठ तक के लगभग 86 छात्र छात्राएं भाषण प्रतियोगिता में शामिल होकर उक्त विषय पर समय को ध्यान में रखते हुए भगवान राम हीत में अपना-अपना विचार व्यक्त किया सभी छात्र छात्राओं ने भगवान राम के प्रान प्रतिष्ठा वह मन्दिर के निर्माण के प्रति सजगता दिखाई। कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपना राम मंदिर निर्माण के साथ साथ देश भक्ति और राष्ट्र निर्माण विषय पर भाषण प्रस्तुत किए।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा सात के समभा कुमारी दुतिय स्थान कक्षा आठ के मुकेश कुमार तृतीय स्थान कक्षा आठ के छात्रा पुजा कुमारी ने हासिल की विधालय के प्रधान अध्यापक देवनन्दन यादव ने छात्र छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ अपने देश के प्रति समर्पित रहने को कहा। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण द्वारा चलाई जा रही भाषण प्रतियोगिता रंगोली खेल कूद जैसी प्रतियोगिता से छात्र छात्राओ के प्रति प्रेरणा के स्रोत साबित होता है।