whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27221017
Loading...


करुआ कला पंचायत भवन के परिसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम संपन्न

location_on गढ़वा access_time 16-Jan-24, 07:00 PM visibility 657
Share



करुआ कला पंचायत भवन के परिसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम संपन्न


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : 2047 तक विकसित भारत बनने के लिए सभी लोगों को शिक्षित एवं आत्मनिर्भर होना होगा अलखनाथ पांडेय गढ़वा प्रखंड के करुआ कला पंचायत भवन के परिसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता गढ़वा जिला के जाने-माने शिक्षाविद् अलखनाथ पांडेय शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरूआत किया। उक्त कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा उपस्थित सभी मंचासीन अतिथियों को बुके देकर व स्वागत गीत के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता पूर्व प्रत्याशी गढ़वा रंका विधानसभा अलखनाथ पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सबों को मिल रहा है।
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ सभी जाति धर्म के लोगों को समान भाव से कई प्रकार की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इसमें 80 करोड लोगों को मुफ्त का राशन सहित अन्य योजनाओं का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि विकास के पैमाने पर गढ़वा अभी भी बहुत पीछे है गढ़वा को अभी भी 2047 तक विकसित बनने के लिए सभी गढ़वा वासियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है। साथ ही सभी लोगों को विकसित भारत 2047 तक लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है। अलखनाथ पांडेय ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा देश हित में किए गए कार्यों के बारे में "विकसित भारत संकल्प यात्रा" कार्यक्रम के तहत सरकार की प्रमुख योजनाओं यथा प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि योजना, केसीसी, पोषण अभियान, जनधन योजना, सुरक्षा बीमा योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना इत्यादि योजनाओं की समुचित जानकारी अलखनाथ पाण्डेय ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बिस्तार रूप से दिया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों के द्वारा बारी-बारी से देश हित में नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए और किए जा रहे हैं कार्यों के बारे में विस्तार रूप से बताया गया। उक्त कार्यक्रम में भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए जेएसएलपीएस व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं सहित उपस्थित सभी ग्रामीण जनता को शपथ ग्रहण के साथ आंगनवाड़ी सेविकाओं के द्वारा गोद भराई का कार्यक्रम भी उपस्थित अतिथि गण के हाथों से कराया गया। साथ ही सभी लोगों ने बारी-बारी से केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए अपने अनुभवों के बारे में सभी लोगों से साझा कर केंद्र सरकार की खूब सराहना किया। इस अवसर पर गरबा वीडियो कुमार नरेंद्र नारायण, पंचायत सचिव चंद्र देव तिवारी मुखिया नारद तिवारी, बलराम पांडे, विनोद तिवारी, रामशरीख चंद्रा, शिवनारायण चंद्रा, विजय चौबे, मुरली श्याम तिवारी, बृजेश तिवारी, अजय साहू, कामेश्वर उपाध्याय रौशन दुबे सहित भारी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play