whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27221591
Loading...


एनसीसी में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं कॉलेज प्रशासन के मनमानी के खिलाफ अभाविप ने दिया धरना

location_on गढ़वा access_time 16-Jan-24, 06:56 PM visibility 660
Share



एनसीसी में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं कॉलेज प्रशासन के मनमानी के खिलाफ अभाविप ने दिया धरना


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गढ़वा द्वारा स्थानीय नामधारी महाविद्यालय में एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना का आयोजन किया गया। धरना का आयोजन महाविद्यालय प्रशासन के मनमाने रवैये एवं एनसीसी में हुए भ्रष्टाचार के विरुद्ध कैडेटों के आरोप पर कार्यवाही नहीं होने के खिलाफ किया गया। अभाविप कार्यकर्ताओं ने यह मांग किया कि 8 जनवरी को प्राचार्य द्वारा बनाई गई 7 सदस्यीय जांच कमेटी द्वारा जब तक जांच जारी है व रिपोर्ट नहीं सौंप दी जाती है तब तक के लिए केयरटेकर डॉ. शोभा कुमारी को तत्काल पद से हटाया जाए। साथ ही कमेटी 12 घंटे के अंदर अपना निर्णय महाविद्यालय प्रशासन को सौंप साथ ही विद्यार्थी परिषद की कार्यकर्ताओं ने यह भी मांग किया कि महाविद्यालय के किसी भी मामले में महाविद्यालय प्रशासन शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी व छात्र प्रतिनिधि के साथ समन्वय स्थापित कर निर्णय ले इसमें किसी बाहरी संस्थाओं व इकाइयों को शामिल न करें।
ज्ञात हो की श्री सद्गुरु जगजीत सिंह नामधारी महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट लगातार कई दिनों से डॉ. शोभा कुमारी के द्वारा कैडेट के साथ किए गए दुर्व्यवहार व भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन कर रहे थे जब महाविद्यालय प्रशासन ने उनके आंदोलन को नजर अंदाज करने का प्रयत्न किया तब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एनसीसी कैडेट को न्याय दिलाने व एनसीसी में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए आंदोलन की शुरुआत की। आज के एकदिवसीय धरने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अभाविप के प्रदेश सह मंत्री निशांत चतुर्वेदी ने बताया कि एनसीसी कैडेट लगातार केयरटेकर डॉ. शोभा कुमारी के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की शिकायत महाविद्यालय प्राचार्य से कर रहे थे लेकिन इस पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही थी।
आज के एक दिवसीय प्रदर्शन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय प्रशासन को साफ-साफ चेतावनी दी है कि यदि डॉ. शोभा कुमारी को जल्द से जल्द पद मुक्त नहीं किया जाता है तो यह आंदोलन आगे जारी रहेगा। अभाविप के विश्वविद्यालय संयोजक मंजुल शुक्ला ने कहा कि प्राचार्य के साथ आज सभी विषयों पर वार्ता विफल रहा ,अभी यह आंदोलन एनसीसी कैडेट को न्याय मिलने तक और महाविद्यालय परिसर से भ्रष्ट पदाधिकारी को उखाड़ फेंकने तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का मत बिल्कुल स्पष्ट है परिसर में किसी भी प्रकार के भ्रष्ट पदाधिकारी को फलने फूलने नहीं दिया जाएगा। जिला संयोजक विकास चंद्रवंशी ने कहा कि अभाविप ने सभी विषयों पर स्पष्ट रूप से महाविद्यालय प्राचार्य को चेतावनी देते हुए 12 घंटे का समय दिया है यदि 12 घंटे के अंदर जांच कमेटी अपना निर्णय प्राचार्य को नहीं सौंपती है और कार्यवाही नहीं होता है तो यह आंदोलन और बड़े स्तर पर एनसीसी कैडेट को न्याय दिलाने के लिए जारी रहेगा।
महाविद्यालय में वार्ता विफल होने के पश्चात बालिका उच्च विद्यालय से रंका मोड़ तक पैदल मार्च उपरांत महाविद्यालय प्रशासन का पुतला दहन किया गया। मौके पर विभाग सह संयोजक शशांक चौबे, जिला सह संयोजक शुभम कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुमार शुभेन्द्र, पंकज चौबे ,नगर सह मंत्री सुगंध बघेल, सचिन चौबे, शेखर गुप्ता, एनसीसी के सूरज तिवारी, रोहित कुमार,मनु कुमार ,प्रमोद कुमार, अनुज कुमार ,संहंसा चंद्रवंशी, सरोज कुमारी ,सानिया कुमारी, सोनम कुमारी, रश्मि कुमारी, पूनम कुमारी, अमृता सिंह, मधु कुमारी, निशा कुमारी ,किरण कुमारी ,सीमा कुमारी, पवन सिंह, मुकेश कुमार मेहता,आशीष पाल ,अमरेश, अजीत कुमार, संदीप चौहान ,आयुष कुमारी ,अमित कुमार रजक, ऋषभ, करण, हंसराज, विकास दुबे, कार्तिक मेहता, शरीफ खान, रितिक कुमार ,नितीश कुमार, देव कुमार, अभय कुमार, भास्कर दुबे ,धीरज कुमार पासी, अखिलेश रवि ,धीरज सिंह ,नंदनी कुमारी, प्रिया कुमारी, खुशबू कुमारी ,अंजली कुमारी, खुशबू कुमारी सहित कई छात्र उपस्थित रहे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play