whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27222497
Loading...


राम मंदिर के निमंत्रण पत्र वितरण व मंदिरों में धार्मिक वादन से भवनाथपुर में भक्ति में हुआ वातावरण

location_on भवनाथपुर access_time 16-Jan-24, 06:15 PM visibility 662
Share



राम मंदिर के निमंत्रण पत्र वितरण व मंदिरों में धार्मिक वादन से भवनाथपुर में भक्ति में हुआ वातावरण


प्रथम कुमार चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत एक ओर जहां सभी पंचायतों में बजरंग दल के दो दर्जन सदस्यों के द्वारा घर घर श्री रामजन्म भूमि का निमंत्रण व पूजन अक्षत चंदन वितरण कराया जा रहा है । दूसरी ओर प्रखंड के सभी देवालय के कमिटी के द्वारा अभी से ही रामधुन बजाया जा रहा है जिससे पूरा प्रखंड राम ध्वनि से गूंज रहा है आगामी 22 जनवरी को सभी देवालयों में हवन पूजन दीप प्रज्ज्वलित करने की रणनीति बनाई जा रही है।भवनाथपुर प्रखंड कार्यालय गेट के समीप संजय यादव के द्वारा जन सहयोग से मंदिर का रंगा रोहन कराया जा रहा है साथ ही उनके द्वारा मंदिर के नया गेट भी निर्माण कराया गया है ।मंदिर कमिटी के सुरेश रावत ,अनिल रावत ,अजीत रावत ,रवि प्रकाश यादव ,छोटू रावत ने बताया कि रंगा रोहन के बाद 20 जनवरी से ही मंदिर की सजावट ,के साथ भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा ।
टाउनशिप बस स्टेंड स्थित हनुमान मंदिर में अजय सोनी के अगुवाई में 22जनवरी की लेकर जोर सोर से तयारी चल रही है। मंगलवार की सुबह विधायक भानु प्रताप साही ने टाउनशिप सीडी टाईप शिव मंदिर में मंदिर में साफ सफाई के साथ मंदिर परिसर को पानी से साफ पोंछ किया गया । प्रखंड में विगत चार दिनों से ठंड का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। लगातार ठंड के बढ़ने के बाद भी प्रखंड प्रशासन द्वारा अलाव नहीं जलवाया गया। एक-दो जगहों पर लोग निजी तौर पर अलाव की व्यवस्था किए हैं। जिससे उस जगह लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है। लोग कचरा ,कार्टून व लकड़ी चुन कर किसी तरह अलाव जला रहे हैं। पछुआ हवा से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। दोपहर बाद भी काफी कनकनी की वजह से लोगों को राहत नहीं मिल रही थी।
सुबह में घना कोहरा से लोगों को सामने कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। दिन भर घने कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहनों का परिचालन नहीं के बराबर हुआ। वहीं प्रखंड में ठंड व कोहरा अधिक रहने से लोग घरों से कम निकले। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने सीओ रामा शंकर श्रीवास्तवसे अलाव जलाने की मांग कुछ दिन पूर्व की थी। जहां कुछ दिन पूर्व एक-दो दिन अलाव कि व्यवस्था प्रशासन द्वारा किया गया था लेकिन ठंड बढ़ते ही प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं किया गया।इस कनकनाती ठंड से दिहाड़ी मजदूर ,छोटे स्कूली छात्र , वेवसाई के साथ साथ ऑटो सवारी गाड़ी चालको को काफी प्रेसानी महसूस हो रही है ।मंगलवार को और दिनों के अपेक्षा नव डिग्री सेल्सियस तापमान आंका गया है।अगर समय रहते अलाव की वेवस्था नही की जाती है तो लोगों को चोक चौराहों पर राहगीरों को काफी प्रेसानी का सामना करना पड़ेगा ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play