मेराल :
प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना प्रभारी चिरंजीव मंडल के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की रात्रि छापेमारी अभियान चलाकर एक व्यक्ति को अंग्रेजी तथा देसी शराब के साथ गिरफ्तार का जेल भेज दिया है। इस संबंध में प्रेस वार्ता के दौरान प्रशिक्षु डीएसपी चिरंजीवी मंडल ने बताया कि गोंदा गांव निवासी सुजीत कुमार पिता प्रदीप साव अपने किराना दुकान में अवैध रूप से शराब बेचता है।
जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम गठित कर छापेमारी की गई जिसमें भारी मात्रा में विदेशी तथा देसी शराब बरामद किया गया। डीएसपी मंडल ने बताया कि छापेमारी अभियान में एसआई नीतीश कुमार, सुरजीत चौधरी, सुमन कुमार शर्मा, संजय हेंब्रम, सअनि रामायण सिंह, हवलदार मनोज राम तथा पुलिस के जवान शामिल थे।
अभियान के दौरान 20 पीस गॉडफादर कंपनी का 500 एम एल का बीयर, 10 पीस स्टर्लिंग रिजर्व कंपनी का शराब, 6 पीस रॉयल स्टैग, दो पीस 100 पाईपर, दो पीस इंपिरियल ब्लू, चार पीस ब्लेंडर प्राइड, तथा 7 पीस देशी शराब बरामद किया गया है।