सगमा :
प्रखण्ड के बीरबल गाँव स्थित ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल के बच्चों को सोनभद्र जिले के विभिन्न रमणीय स्थल के साथ धार्मिक स्थल का भ्रमण कराया गया ।
जिसमे सोनभद्र के मशहूर धार्मिक स्थल डाला स्थित वैष्णव मंदिर रेनुकूट के बिड़ला मंदिर हाथीनाला के तितली पार्क सहित अन्य स्थलों पर बच्चों को घुमाया गया ।
साथ ही इनके महत्व के विषय मे विस्तार से जानकारी दी गई ।
भ्रमण से लौटने के बाद बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है ।
भ्रमण से लौटने के बाद विद्यालय परिवार के लोगो ने बच्चों के साथ फोटो सेशन कराया गया इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय के प्रबंधक महताब आलम ने शैक्षिक भ्रमण के महत्व के समझते हुए कहा कि इस विद्यालय के द्वारा प्रत्येक वर्ष बच्चों को नए नए स्थलों पर लेजाकर इनके महत्व के विषय मे जानकारी दिया जाता है जिससे बच्चों में पढ़ाई के साथ साथ बौद्धिक स्तर का विकास होता है किताबी ज्ञान के साथ धार्मिक स्थल के साथ ऐतिहासिक स्थलों का ज्ञान भी देना विद्याल का कर्तब्य होता है शैक्षणिक भ्रमण से लौटने के बाद बच्चे पूरे मन से पढ़ाई करते है जिसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलता है ।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के साथ मुख्य लोगों में विद्यालय के प्रधानाचार्य बेबी खातून योगेन्द्र कुमार यादव राजेन्द्र यादव अजय कुमार यादव उपस्थित थे ।