मेराल :
मेराल प्रखंड आपूर्ति विभाग के गोदाम प्रबंधक के पद पर जन सेवक दीपक चंचल ने वीडियो सह एम ओ जागो महतो के उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया।
जन सेवक दीपक चंचल प्रखंड में ही जनसेवक के पद पर कार्यरत हैं उन्होंने एजीएम सतीश कुमार सिंह से एजीएम पद का प्रभार लिया। विगत दिनों डीलर के द्वारा, लगाए गए आरोप के जांच एसडीओ द्वारा किया गया जिसमें, जांच प्रतिवेदन डीसी को सौपा गया , जांच प्रतिवेदन के आधार पर सतीश कुमार सिंह को, गोदाम प्रबंधक के पद से हटाया गया। एजीएम का, प्रभार लेने के बाद दीपक चंचल ने बताया कि समय पर सभी डीलरों के यहां राशन उपलब्ध करा दिया जाएगा साथ ही प्रत्येक माह में समय पर लाभुकों को राशन उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि खाद्यान्न वितरण में अब कोई शिकायत नहीं मिलेगा।