गढ़वा :
गढ़वा जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वाधान में खेले जा रहे 22वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में गोविंद हाई स्कूल ने ज्ञान निकेतन स्कूल बेलचंपा को पांच विकेट से हराकर पहली बार चैंपियन बना।
गोविंद हाई स्कूल के मैदान में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ज्ञान निकेतन स्कूल की टीम ने निर्धारित उभर में निर्धारित आवर में दिव्यांश के 104 रन की बदौलत तीन विकेट खोकर 175 रनों का स्कोर खड़ा किया गोविंद हाई स्कूल की ओर से नीतीश और दीपक ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। जवाबी पारी खेलने उतरी गोविंद हाई स्कूल की टीम ने आकाश के 45 और शशि के नवाद 41 रनों की बदौलत सात गेंद शेष रहते तीन विकेट खोकर जीत हासिल करते ही पहली बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ज्ञान निकेतन के दिव्यांश को दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार गोविंद हाई स्कूल के आकाश कुमार,बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार ज्ञान निकेतन बेलचंपा के नंदन को बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार गोविंद हाई स्कूल के गोलू को दिया गया। इस मौके पर सचिव आनंद सिन्हा, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे, सह सचिव प्रिंस सोनी,अभय कुमार,मनोज तिवारी, प्रिंस खान, अभिषेक द्विवेदी अभिषेक द्विवेदी, आशुतोष रंजन, रोहन तिवारी, मनीष उपाध्याय, विशाल कुमार, आलोक कुमार,दिव्य रंजन, धीरज दुबे, प्रिंस,नैतिक,शजाद खान सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।