whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27264784
Loading...


खबर माझिआंव से

location_on मझिआंव access_time 15-Jan-24, 06:10 PM visibility 781
Share



खबर माझिआंव से


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : शायॅ एवं शांतनु की टीम ने ट्राफी पर जमाया कब्जा नगर पंचायत क्षेत्र के गढ़ परिसर में एक सप्ताह से राधाकृष्ण मंदिर के महंत केशव नारायण दास के संरक्षण में चल रहे बैडमिंटन टूर्नामेंट का फाइनल मैच 14 जनवरी दिन रविवार को खेला गया। जिसमें मेदनी नगर के रेड़मा की टीम शार्य कुमार सोनी एवं शांतनु की जोड़ी ने फाइनल मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। यह मैच की शुरुआत 7 जनवरी से की गई थी, जिसमें 17 टीम में भाग ली।इसमें सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच 14 जनवरी के रात्रि में खेला गया, जिसमें मझिआंव की टीम में गोलू विश्वकर्मा एवं ऋषभ जायसवाल की जोड़ी तथा गढ़वा की टीम प्रशांत एवं हनी के साथ खेला गया ।जिसमें मझिआंव की गोलू एवं रीषभ की जोड़ी ने सेमी फाइनल में पहुंचा,फिर मझिआंव की टीम गोलू ऋषभ की जोड़ी ने मेदनी नगर की टीम गुरमीत सिंह एवं अजय ठाकुर की जोड़ी के साथ खेला गया।
जिसमें मझिआंव की टीम हार गया एवं मेदनी नगर की गुरमति अजय की जोड़ी ने सेमीफाइनल में जगह बना ली ।फिर मेदनी नगर की रेड़मा की दुसरी टीम शार्य एवं शांतनु की जोड़ी ने मेदनी नगर की नई मुहल्ला टीम गुरमति सिंह एवं अजय ठाकुर की जोड़ी ने दो सेटों में खेला गया । जिसमें,जिसमें शार्य एवं शांतनु की जोड़ी ने गुरमीत सिंह एवं अजय ठाकुर की जोड़ी को पहला सेट 21-09तथा दुसरा सेट 21-18 से जीत हासिल कर लिया ।जिससे इस मैच का विजेता टीम शार्य एवं शांतनु तथा उप-विजेता टीम गुरमित सिंह एवं अजय ठाकुर की जोड़ी रही। जिसे मुख्य अतिथि शैलेंद्र पाठक ओलंपिक संघ के जिला अध्यक्ष, किशोर कुणाल बास्केटबॉल संघ के जिला सचिव, चंद्र बहादुर सिंह जिला कुश्ती संघ के सचिव, निलेश ठाकुर वेट- लिफ्टिंग संघ के कोषाध्यक्ष, एवं आयोजन कर्ता युवा समाज सेवी मारुति नंदन सोनी के द्वारा विजेता टीम को टॉफी एवं नगद ₹5100 तथा उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं ₹2500 नगद पुरस्कार दिया गया।
तथा मैन ऑफ द मैच विजेता टीम के शार्य कुमार सोनी को एवं मैन ऑफ द सीरीज शार्य एवं शांतनु को संयुक्त रूप से दिया गया ।मैच में अंपायर की भूमिका में रिंकू तिवारी ,चंदन कमलापुरी ,पप्पू जायसवाल , पप्पू खलीफा ,रमेश जायसवाल ,दिनेश सोनी, मुकेश जायसवाल उद्घोषक सोनू रंग साज, मंच का संचालन अशोक कमलापुरी ने की । मुख्य अतिथि शैलेंद्र पाठक के द्वारा शिल्ड वितरण के बाद खिलाड़ियों खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल में अनुभव की अति आवश्यकता होती है ,जिसमें मझिआंव की टीम में सेमीफाइनल में पहुंची जो काफी सराहनीय रहा, परंतु खेल में अनुभव के साथ-साथ युवा होने का भी लाभ मिलता है, जिसमें विजेता उप-विजेता तथा सेमीफाइनल में पहुंचे सहित सभी टीमों को उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हार जीत लगी रहती है, इससे उन्हें मायुस होने की आवश्यकता नहीं है।
लगातार अपना प्रयास करते रहना चाहिए। यहां पर प्रतिभागियों की कमी नहीं है, बल्कि उन्हें निखारने की आवश्यकता है,साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि खिलाड़ी कभी अस्वस्थ एवं आत्म हिनता का शिकार कभी नहीं होते हैं,तथा वे शारीरिक रूप से काफी स्वस्थ एवं दुरुस्त होते हैं।तथा जो विजेता टीम है वह उप-विजेता टीम को तथा सभी खिलाड़ियों को बराबर अच्छा मार्गदर्शन देते रहे,ताकि वे आगे चलकर अच्छा प्रदर्शन कर सकें ।इधर मैच के आयोजन कताॅ युवा समाजसेवी मारुति नंदन सोनी द्वारा एक प्लेटफॉर्म देकर खिलाड़ियों का अपना खेलों का प्रदर्शन करने का मौका दिया है उन्हें काफी प्रशंसा की।परंतु उन्होंने अफसोस जाहिर करतें हुए कहा कि यहां पर खेल स्टेडियम नहीं होने के कारण खेल प्रेमियों के लिए यह दु:खद बात है ।
जिससे पर्याप्त स्थान नहीं होने के कारण प्रतिभागियों को अपनी-अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,साथ ही दर्शकों को भी काफी परेशानी होती है।साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर खेल स्टेडियम के लिए स्थान तथा जमीन का चयन कर हमें जानकारी देते हैं तों मैं जिला में उपायुक्त से मिलकर खिलाड़ीयों के लिए खेल स्टेडियम का निर्माण करने के लिए मांग कर सकेंगे तथा सीजन 4 का खेल ,खेल स्टेडियम में ही कराने की बात कही। जिससे उपस्थित खिलाड़ी तथा खेल प्रेमियों में काफी खुशी देखी गई। इस मौके पर शिव प्रसाद शिक्षक, विरेन्द्र चंद्रवंशी,अनिल कमलापुरी, धर्मेंद्र पाण्डेय,विजय जायसवाल, विश्वनाथ पासवान, हैदर खां,रामा कांत तिवारी,नेयाज अहमद,विजय जोनसन, उदय जोनसन, सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थें।
दुसरे दिन भी बुढ़ी खाड़ मेला में उमड़ी भीड़: प्रखंड क्षेत्र के बुढ़ी खाड़ हनुमान मंदिर परिसर में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर लगने वाला पांच दिवसीय मेला में आज दुसरे दिन भी काफी लोगों की भीड़ लगी।यहां पर राधा कृष्ण मंदिर के महंत केशव नारायण दास के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पांच दिवसीय मेला का आयोजन किया गया है,जो 14जनवरी से 18जनवरी तक मेला लगेगा ।जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु सतनारायण भगवान की कथा भी सुने ,वहीं रविवार को पहले दिन सुबह से ही हनुमान मंदिर एवं पहाड़ी पर शंकर जी के मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालु पूजा- अर्चना शुरू की।इस स्थान पर चर्चित मेला में मझिआंव, खरसोता, बुढ़ी खाड़,मोरबे ,चिरकुटही ,झीना ,आमर बकोईया,खजुरी , तलशबरिया, घुरुवा,दलको ,अधौरा,ओबरा सहित मझिआंव बरडीहा एवं कांडी प्रखंड से हजारों- हजार की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी।
लोगों का मानना है कि इस हनुमान मंदिर में लोग अपनी मन्नतें लेकर आते हैं,और जिन्हें मांगी हुई मुराद पूरी होती है। जिसमें साल भर से इंतजार कर रहे बच्चे इस मेले का भरपुर आनंद उठाते हुए अपनी- अपनी मनपसंद खिलौने, बाजे, गेंद एवं मिठाइयां खरीदते नजर आए।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play