whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27264953
Loading...


एक नजर इधर भी

location_on गढ़वा access_time 14-Jan-24, 06:49 PM visibility 660
Share



एक नजर इधर भी


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के नवादा गांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र के पास चेक डैम से एक अज्ञात अधेड़ का शव बरामद किया गया था उसकी पहचान रविवार को कर लिया गया है मृतक पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भली गांव निवासी स्वर्गीय मंगरु शर्मा का पुत्र शिव शक्ति शर्मा 81 वर्ष बताया गया है घटना के संबंध में बताया गया कि मृतक का पुत्र अशोक शर्मा गढ़वा थाना क्षेत्र के भगवनवा गांव में रहता था चार दिन पूर्व शिव शक्ति शर्मा अपने बेटे के पास इलाज करने के लिए आया हुआ था बताया गया कि शिव शक्ति शर्मा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण शुक्रवार की रात्रि दो बजे वह अपने बेटे के घर से निकल गया था इसके बाद उसके परिजन उसे खोजबीन काफी किया था लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगने के कारण काफी परेशान था इसके बाद रविवार को एक अज्ञात शव मिलने की खबर पाकर उसके परिजन अस्पताल पहुंचकर पहचान किया इसके बाद पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया है।
भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अरसली गांव निवासी संजय प्रजापति की पत्नी रेखा देवी एवं उसका भाई अजय कुमार एवं डंडई थाना क्षेत्र के सोनेहरा गांव निवासी प्रदीप शर्मा का पुत्र मंटू लोहार मोटरसाइकिल की टक्कर में घायल हो गए सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में अजय कुमार ने बताया कि वह अपनी भाभी रेखा देवी को लेकर अपने घर से इलाज करने के लिए कांडी गया हुआ था वापस लौट के दौरान विपरीत दिशा से आ रही मंटू लोहार की मोटरसाइकिल से दोनों मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई घटना के बाद 108 के मदद से सभी घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया गढ़वा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गढ़वा के जिला संयोजक विकास चंद्रवंशी के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई।
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से विकास चंद्रवंशी ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गढ़वा 16 जनवरी 2024 मंगलवार को स्थानीय नामधारी महाविद्यालय में आयोजित नेशनल कैडेट कॉर्प्स (एनसीसी) के धरना प्रदर्शन का समर्थन करने का घोषणा करती है। विद्यार्थी परिषद का स्पष्ट मानना है कि शैक्षणिक संस्थानों में भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ज्ञात हो कि एनसीसी के कैडेटों के द्वारा केयरटेकर डॉ. शोभा कुमारी के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाए हैं। कैडेटों का केयरटेकर डॉ. शोभा कुमारी पर आरोप है कि उनके द्वारा वर्ष 2023 में नामांकित कैडेटों से रेजीमेंटल कटिंग एवं सी.डब्लू.एस अंशदान हेतु ₹210 की अवैध वसूली की गई है जबकि बटालियन के द्वारा नए नामांकित कैडेट से उपरोक्त मद में ₹24 ही लेना तय किया गया है।
कैडेटों ने बताया कि केयरटेकर के द्वारा उन लोगों से नवंबर माह में ट्रेनिंग पीरियड होने के बावजूद भी नाश्ता नही दिया गया और रिक्त प्रपत्र पर धमकी देकर हस्ताक्षर कराया गया। कैडेटों को धमकी भी मिलती है कि उपरोक्त विषयों को सार्वजनिक करने पर उनके शैक्षणिक कार्यों को प्रभावित किया जाएगा व एनसीसी से नाम काट कर हटा दिया जाएगा साथ ही केयर टेकर के द्वारा हम सभी कैडेट से दुर्व्यवहार किया जाता है। इस मामले पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. विनोद पाठक द्वारा पिछले 8 जनवरी 2024 को 7 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई थी, जिनको विगत दो दिनों में अपना जांच रिपोर्ट प्रभारी प्राचार्य को सौंपना था परंतु समय समाप्त होने के 5 दिन बाद भी कमेटी द्वारा किसी निष्कर्ष में नहीं पहुंचा गया।
इससे प्रतीत होता है कि जांच कमेटी सिर्फ समय व्यतीत करना चाहती है। मौके पर शशांक चौबे,पंकज चौबे, सुगंध बघेल,शेखर गुप्ता सरोजा कुमारी,सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play