गढ़वा :
गढ़वा जिला पब्लिक स्कूल समय समिति के तत्वाधान में खेले जा रहे हैं 22वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय ने बीपी डीएवी स्कूल को पांच विकेट से हराकर चैंपियन बना। इसी के साथ छठी बार रामानंद सिंह स्मृति कप पर कब्जा जमाया।
गोविंद हाई स्कूल के मैदान में बीपीडीएवी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सत्यम के 23 रनो के सहयोग से 90 रनो का स्कोर खड़ा किया। जवाहर नवोदय विद्यालय की और से अभिषेक कुमार गुप्ता ने दो विकेट प्राप्त किया। जवाबी पारी खेलने उतरी जवाहर नवोदय विद्यालय ने सुशील के 20, अभिषेक के 11 और जेपी के दस रनो के सहयोग से तीन ओवर शेष रहते पांच विकेट खोकर विजय लक्ष्य को पा लिया।
इसी के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय की टीम ने लगातार दूसरी बार रामानंद सिंह स्मृति कप पर कब्जा जमाया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जवाहर नवोदय विद्यालय के अभिषेक कुमार गुप्ता को दिया गया। जूनियर वर्ग में मैन ऑफ़ द सीरीज बीपीडीएवी के उत्कर्ष,बेस्ट बल्लेबाज बीपीडीएवी के नैतिक तिवारी,बेस्ट गेंदबाज साउथ प्वाइंट के सोएब रजा , बालिका वर्ग में मैन ऑफ द सीरीज ज्ञान निकेतन बेलचंपा के सुहानी सिंह, बेस्ट गेंदबाज शांति निवास के श्रुति कुमारी, बेस्ट बल्लेबाज ज्ञान निकेतन बेलचंपा की सिमरन सिंह को दिया गया। इस मौके पर सचिव आनंद सिन्हा,सह सचिव प्रिंस सोनी, पंकज सिंह,विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता,
कोषाध्यक्ष कमलेश दुबे,सह सचिव प्रिंस सोनी, ,अभिषेक द्विवेदी अभय कुमार, नवनीत कुमार,दिव्य रंजन चौबे, मनीष उपाध्याय रणजीत तिवारी ,मनीष, अनिल कुमार, धीरज,मनोज तिवारी, प्रवीन मिश्रा,प्रिंस दुबे, रोहन तिवारी ,आलोक गुप्ता, आदित्य तिवारी,विशाल कुमार,शामिल थे।