गढ़वा :
शनिवार को ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में मकर संक्रांति का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की शिक्षिका अंकिता कुमारी एवं शिक्षक सुधांशु कुमार मिश्रा के अभिभाषण से हुआ।
उन्होंने बच्चों को मकर संक्रांति पर्व का महत्त्व एवं प्रकृति की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। सुधांशु कुमार मिश्रा ने स्वरचित कविता का पाठ कर लोंगों को मंत्रमुग्ध कर दिया । कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा पतंग उड़ाया गया एवं चूड़ा, दही, तिलकुट, गुड़ और लाय आदि का वितरण भी किया गया। विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्य ने सभी नववर्ष एवं मकर संक्रांन्ति की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार के द्वारा किया गया। बताते चले की बच्चों में बहुमुखी विकास हेतु विद्यालय अपनी प्रतिबद्धता को हमेशा निरंतर निभाता आया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंग बिरंगे पतंग बनाकर कर लोगों का मन मोह लिया।विद्यालय के कर्मठ शिक्षकगणो के द्वारा मंच सुसज्जित किया गया ।
इस मौके पर मुख्य रूप से प्रबंधन सदस्य अनूप सोनी, आलोक सोनी, धीरज
राज, आकाश सोनी, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ 0 मुकेश रंजन सिंह, मिडिया के सदस्यगण,
शिक्षकगण सुमित कुमार, नेहा प्रीति, अमित कुमार, सत्य प्रकाश वर्णवाल, आलोक कुमार,
सुधांशु कुमार मिश्र, रवि शंकर ठाकुर, कविता चौधरी, सोनी कुमारी, सविता कुमारी, अंजलि कुमारी, निवेदिता बाला, अंकिता कुमारी सिंह, शादिया खान, शशि लता, रश्मि सिन्हा, रागिनी कुमारी, अभिभावकगण एवं कर्मचारीगण भी मौजूद थे।