बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर-श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा में शनिवार को मां मैत्रायणी योगिनी महा निर्माण दिवस के अवसर पर विधिवत पूजा अर्चना कर विश्व कि सुख शांति की कामना की गई. उक्त अवसर पर समूह शाखा के द्वारा चलाए जा रहे चरमबद्ध तरीके से कंबल वितरण कार्यक्रम का समापन किया गया तथा आश्रम परिसर में उपस्थित 111 दिव्यांग, विधवा, बृद्ध, असहायों के बीच समूह के सदस्यों के द्वारा कंबल वितरण किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अवधूत भगवान राम के तैलचित्र पर नामधारी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ धर्मचंद्र लाल अग्रवाल,पत्रकार रजनीश कुमार मंगलम,सर्वेश्वरी समूह शाखा के उपाध्यक्ष हेमन्त प्रताप देव ने माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया.इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये डॉ धर्मचंद लाल अग्रवाल ने कहा कि सर्वेश्वरी समूह सदियों से समाज सेवा के कार्य में उत्कृष्ट कार्य करते आया है. खासकर समाज के वंचित, शोषित एवं वृद्ध जनों का सेवा करना इनकी नियति में है. शाखा के उपाध्यक्ष हेमंत प्रताप देव ने कहा कि सर्वेश्वरी समूह शाखा इस वर्ष चरणबद्ध तरीके से कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है ,जिसके अंतर्गत विभिन्न गावो,कस्बो, संस्थानों में कम्बल वितरण किया गया .कार्यक्रम का समापन आज अवधूत भगवान राम की माता मैत्रायणी योगिनी के महा निर्वाण दिवस के अवसर पर 111 वृद्ध, दिव्यांग, विधवा, असहायों के बीच कम्बल वितरण कर एवं उनको भोजन कराकर किया जा रहा है.उन्होंने कहा कि बाबा अवधूत भगवान राम हमेशा से कहा करते थे की समाज के लोग क्षत्रिय ,ब्राह्मण ,वैश्य,शुद्र बनकर जीते हैं, लेकिन मनुष्य बनकर कौन जीना चाहता है जो लोग मनुष्य बन कर जियेगा वही सर्वेश्वरी समूह का उत्तराधिकारी होगा.हम सब को मनुष्य बनकर जीना चाहिये. आपस में भेदभाव,घृणा को दूर रखना चाहिये.उन्होंने कहा कि बाबा अवधूत भगवान राम जी का संदेश है कि आज के युग में जब मनुष्य से मनुष्य ही खुश नहीं है तो उनकी पूजा और पाठ से देवता कैसे खुश हो सकते हैं.हमें अपने आचरण में परिवर्तन करते हुये आसपास में जो लोग हैं उनसे मित्रता और उनके प्रति आदर भाव रखना चाहिये. जब अपने आसपास के लोगों से मित्रता आदर भाव नहीं रख पाएंगे तो हम ईश्वर को प्रसन्न नहीं कर सकते हैं.कार्यक्रम में पत्रकार रजनीश कुमार मंगलम ने भी अपने विचार व्यक्त किये.मौके पर शाखा के मंत्री आनंद जायसवाल, व्यवस्थापक संजीव कुमार सिन्हा, प्रो0 प्रशांत सहाय,राजेंद्र यादव, नागेंद्र प्रसाद ,वार्ड सदस्य रंजन कुमार छोटू , शुभम कुमार ,नवीन कुमार सिन्हा,पारसनाथ सिन्हा, सुशील कुमार सिन्हा,राजीव कुमार सिन्हा,परमेन्द्र कुमार सिन्हा,मनोज देव, कमलेश प्रसाद,सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

श्री बंशीधर नगर-भाकपा माले के पूर्व विधायक कामरेड महेन्द्र सिंह की 19वीं शहादत दिवस समारोह का आयोजन 16 जनवरी को गोसाईबाग के मैदान में किया जायेगा. उक्त आशय की जानकारी देते हुये भाकपा माले अनुमंडल कमिटी के सचिव कामेश्वर विश्वकर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन सबंधी लिखित जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी को दे दिया गया है.

श्री बंशीधर नगर-अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता के आवास पर वरिष्ठ भाजपा नेता स्व0 विनायक प्रसाद की 13वीं पुण्यतिथि समारोह का आयोजन किया गया. पुण्यतिथि समारोह का शुभारंभ स्व0 विनायक प्रसाद के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया.इस अवसर पर भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि हम सबों को स्व0 विनायक प्रसाद के बताये मार्ग पर चलने की जरूरत है.उन्होंने स्व0 विनायक प्रसाद के बड़े पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता को कहा कि नगर उंटारी शहर में आप स्थल चयन कीजिये स्व0 विनायक प्रसाद की प्रतिमा का निर्माण मैं कराऊंगा.पूर्वमंत्री रामचन्द्र केशरी ने कहा कि स्व0 विनायक प्रसाद पार्टी के प्रति समर्पित थे.हम सबों को उनके बताये मार्ग पर चलना चाहिये.पुण्यतिथि समारोह में 50 से अधिक गरीब,असहाय व जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल व भोजन का वितरण किया गया.पुण्यतिथि समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी,पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय,जवाहर पासवान,मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय,कांग्रेस नेता अरविन्द तूफानी,अर्चना कमलापुरी, लवली आनन्द,भगत दयानंद यादव,प्रताप जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ,विभूति भूषण चौबे,लालमोहन यादव,संजय कांस्यकर, व्यवसायी संघ के अध्यक्ष शम्भूनाथ सौदागर,हृदयानंद कमलापुरी,शमीम खान,अनूप निराला,रामकृपाल दुबे,सुरेंद्र गुप्ता,मनोज बारी, विनीत कुमार शरद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष शहरी कुमार कनिष्क ने किया.