भवनाथपुर :
बीएसएल सेल, बोकारो इस्पात संयंत्र के भवनाथपुर-तुलसीदामर खदान के द्वारा शनिवार को सीएसआर के तहत मकरी पंचायत के बगही टोला कुंवरठीका प्राथमिक विद्यालय में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर 307 मरीजों की जांच व दवा वितरण किया गया।
इस शिविर का उद्घाटन माइंस अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार राम एवं उपप्रबंधक (कार्मिक व प्रशासन) बुलु दिगल ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर सहायक प्रबंधक ( कार्मिक)बुलु दिग्गल ने कहा कि निशुल्क चिकित्सा शिविर का मुख्य उद्देश्य इस हरिजन औरआदिवासी बहुल गांव के लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना और इस क्षेत्र के गरीबों और वंचित लोगों को मुक्त दावों का वितरण करना था।
कहा कि सेल हमेशा से अपने कर्मचारियों के साथ-साथ आसपास की जनता की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कटिबद्वरहा है। कहा कि आगे भी इस तरह से क्षेत्र में निशुल्क मैडिकल कैंप लगाकर इलाज और दवा मुफ्त में जाएगी।
सेल,भवनाथपुर खदान अस्पताल के अपर चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर विजय कुमार राम के द्वारा सभी व्यक्तियों पुरुष, महिला और बच्चे की उचित जांच की गई और दवा दि गई।
सभी का बीपी जांच और वजन किए गए और मुफ्त दवाएं दी गई।नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन सेल भवनाथपुर के महाप्रबंधक (खदान) मनोज कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर मे कर्मी मुकेश दुबे,अनिला मिंज, संपूर्णा नंद मिश्रा सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
भवनाथपुर स्थित अवधूत भगवान राम सर्वेश्वरी समूह आश्रम में शनिवार को महामैत्रैणी निर्वाण दिवस धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक भानु प्रताप शाही ने आश्रम परिसर में क्षेत्र के 50 गरीब असहाय वृद्ध महिला पुरुषो के बीच कम्बल का वितरण किया। तदोपरांत आश्रम परिसर में महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष मार्तण्ड सिंह, मंत्री बुचुल राम, धीरेंद्र सिंह, पपन सिंह, जवाहिर सिंह, अरुण चौधरी, बसंत राम, मोती सिंह, सत्येंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, साधू सिंह खरवार आदि उपस्थित थे।

प्रमुख शोभा देवी ने बीडीओ नंदजी राम को पत्र लिखकर भवनाथपुर प्रखंड में मनरेगा अंतर्गत निर्माणाधिन योजनाओं में सामग्री आपूर्ति नही करने वाले मनरेगा भेंडर का रजिस्ट्रेशन रद्व करने की मांग की है।
प्रमुख ने पत्र में उल्लेख किया है, कि भवनाथपुर प्रखण्ड में लाभुकों को सुविधा हेतु सात आठ मनरेगा भेंडर को प्रखंड कार्यालय से रजिस्ट्रेशन कराया गया था, लेकिन किसी भी पंजीकृत भेंडर ने मनरेगा योजना अंतर्गत कूप, पशु शेड, तालाब, वार्मिंग कम्पोस्ट, टीसीबी इत्यादी कार्यों में भेंडरो द्वारा सामग्री की आपूर्ति नही किया गया है।