गढ़वा : ग गढ़वा थाना क्षेत्र के नवादा गांव के स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थिति चेक डैम से एक अज्ञात अधेड़ का शव बरामद किया गया है। शव की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है। कि शनिवार की दोपहर स्थानीय लोगों ने चेक डैम में शव को देखा जिसकी सूचना गांव में को को मिली। लोगों की सूचना मिलने के बाद तत्काल ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। खबर लिखे जाने तक शव का पहचान नहीं हो सका है। शरीर में चेक स्वेटर, लाल कलर की पेंट, सिर में मंकी कैप तथा पैर में जूता पहना हुआ है।