गढ़वा :
स्वामी विवेकानंद की जयंती सूरत पाण्डेय डिग्री कॉलेज की एनएसएस इकाई (राष्ट्रीय सेवा योजना) के तत्वावधान में तीन दिवसीय युवा महोत्सव के रुप में मनायी गयी। इस मौके प्राचार्य प्रो. निकलेश चौबे ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं। मौके पर रंगोली एवं पेंटिंग में सिमरन सोनी, गीत में रचित गुप्ता एवं नृत्य में मौलिक विश्वकर्मा को प्रथम पुरस्कार दिया गया।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. निकलेश चौबे ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के बताए विचारों को अपनाकर जीवन को सरल और सफल बनाने में मदद मिल सकती है। स्वामी विवेकानंद का पूरा जीवन ही सीख लेने योग्य है। उनके विचारों को सफलता के मूलमंत्र के रुप में जीवन में आत्मसात किया जा सकता है।
कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. कमलेश सिन्हा ने कहा कि तीन दिवसीय युवा महोत्सव के अर्न्तगत रंगोली, पेंटिंग एवं गायन तथा नृत्य की प्रतियोगिता आयोजित की गयी। कार्यक्रम को प्रो. विवेकानंद उपाध्याय, प्रो. उमेश सहाय, प्रो. परवेज आलम, प्रो. अर्जुन प्रसाद, प्रो. अरविन्द गुप्ता, प्रो. राखी चौबे आदि ने संबोधित किया। आयोजित तीन दिवसीय युवा महोत्सव अर्न्तगत रंगोली प्रतियोगिता में सिमरन सोनी प्रथम, सिमरन खातून द्वितीय तथा खुशी कुमारी को तृतीय एवं अभिषेक कुमार सिंह, रजिया प्रवीण को सान्त्वाना पुरस्कार दिया गया। वहीं पेंटिंग की प्रतियोगिता में सिमरन सोनी प्रथम, दीपिका कुमारी द्वितीय, विजया द्विवेदी तृतीय एवं खुशी कुमारी तथा सिमरन खातून को सान्त्वाना पुरस्कार दिया गया।
गायन प्रतियोगिता में रचित गुप्ता प्रथम, दीपिका कुमारी द्वितीय तथा लौकिक विश्वकर्मा को तृतीय, मौलिक विश्वकर्मा, प्राची कुमारी, आयुष कुमार को सान्त्वाना पुरस्कार दिया गया। वहीं नृत्य में मौलिक विश्वकर्मा को प्रथम पुरस्कार दिया गया। सभी सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मोमेन्टो दिया गया। निर्णायक मंडली में प्रो. केबी अंसारी, प्रो. चन्द्र कुमार, प्रो. संजय केशरी शामिल थे।