गढ़वा जिला :
मेराल प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में गुरुवार को सीटी बजाओ,स्कूल बुलाओ अभियान कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अभियान को लेकर स्कूल के सभी छात्र- छात्राओं ने गांव मुहल्ले में घूम- घूम कर सीटी बजाकर जागरूकता अभियान चलाया गया। वही मध्य विद्यालय हासनदाग में भी सिटी बजाओ स्कूल बुलाओ कार्यक्रम किया गया। मध्य विद्यालय हासनदाग के प्रधानाध्यापक पंकज द्विवेदी ने बताया की इस कार्यक्रम की पहल स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के द्वारा की गई है इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शत प्रतिशत उपस्थिति विद्यालय में सुनिश्चित करना है उन्होंने बताया की विद्यालय के पोषक क्षेत्र के बच्चो को समूह में बाटा गया है प्रत्येक समूह में एक मॉनिटर नियुक्त किया गया
है जो सीटी बजाते हुए अपने गांव- मुहल्ला के बच्चों को स्कूल चलने के लिए प्रेरित करेंगे वही इस अभियान से बच्चों के अभिभावक भी जागरूक होंगे पहले बच्चों के द्वारा गलत जानकारी या स्कूल बंद होने की जानकारी देकर स्कूल नही जाने का बहाना बनाया करते थे अब सीटी बजते ही बच्चों के माता पिता यह समझ जाएंगे कि स्कूल खुला है और उन्हें अपने बच्चों को समय पर तैयार कर स्कूल भेजना है।
सिटी बजाओ अभियान में मुखिया फुलमंती देवी प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी शिक्षक उपेंद्र समुद्वार,अजय सिंह, मुंद्रिका बैगा सत्य प्रकाश चौबे अजीत कुमार चौबे शिवकुमार चौधरी अखलेश चौबे संयोजिका मंजू देवी रजनीश कुमार चौबे शामिल थे।
: गढ़वा पुलिस ने हत्या का षड्यंत्र रचने वाले मुखिया पति को गिरफ्तार किया है उसके पास से कांड में प्रयुक्त मिट्टी से सना एक देसी कट्टा पुलिस ने बरामद किया है गिरफ्तार अभियुक्त गढ़वा थाना क्षेत्र के फरठीया गांव निवासी नसरुद्दीन अंसारी का पुत्र मुख्तार अंसारी एवं फरठीया पंचायत के मुखिया सगुफ्ता बीबी के पति अमीरुद्दीन अंसारी का पुत्र शहंशाह आलम के नाम शामिल है इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे ने गुरुवार को अपने कार्यालय स्थित सभागार में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर दी उन्होंने बताया कि 14 जुलाई 2023 को गढ़वा थाना क्षेत्र के झलूआ गांव निवासी अब्दुल अजीज अंसारी का पुत्र व प्रखंड समन्वयक सिराज अहमद को नगर उतरी थाना क्षेत्र के तुलसी डामर घाटी में अज्ञात लोगों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिया गया था इस घटना के संबंध में मृतक के भाई इसरार अंसारी के द्वारा नगर ऊंटरी थाने में आवेदन दिया गया था इसके बाद पुलिस ने कांड संख्या 104 /23 के तहत प्राथमिक की दर्ज कर नगर ऊंटरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केसरी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया उन्होंने बताया कि गठित टीम के द्वारा इस कांड के नामजद प्राथमिकि अभियुक्त फऱठिया गांव निवासी नजीबुल्लाह अंसारी का पुत्र टीपू सुल्तान इमरान अंसारी तथा सुलेमान अंसारी को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है उन्होंने बताया कि कांड में सलिप्त अन्य अपराधी कर्मी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी किया जा रहा था इस कारण में इस कांड में सन लिफ्ट अपराध कमी मुख्तार अंसारी को गिरफ्तार किया गया इसके बाद उसके निशान देही पर इस कांड के प्रयुक्त एक देसी कट्टा को बरामद किया गया उन्होंने बताया कि मुख्तार अंसारी के स्वीकारित बयान के आधार पर इस कांड में मुख्य षडयंत्रकर्ता शहंशाह आलम को गिरफ्तार किया गया पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्तार अंसारी का आपराधिक इतिहास रहा है उसके ऊपर दो मामले पूर्व में दर्ज है जबकि शहंशाह आलम पर गढ़वा एवं रंका थाना मैं तीन मामले दर्ज हैं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शाहजहां आलम के गिरफ्तारी के बाद गांव के लोगों ने गढ़वा रहेला मार्ग को एक घंटे तक जाम कर दिया इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस बल उसे समझा बूझकर सड़क जाम को हटाने गया तो उसे पर पथराव करने लगा इसमें कई पुलिस के जवान चोटिल हो गए उन्होंने बताया कि इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केसरी के अलावा नगर ऊंटरी थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह पुलिस अवऱ निरीक्षक जितेंद्र भगत रंजन कुमार सिंह चंद्रदेव कुमार सहायक अवर निरीक्षक अभिमन्यु सिंह
भवनाथपुर श्री बंशीधर नगर मुख्य पथ के छहमाईलवा के समीप गुरुवार को भवनाथपुर अंचल अमीन जनार्धन महतो अपने बाईक से आने के क्रम में नील गाय से टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें घायलावस्था में कर्मियो के द्वारा भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
जहां आयुष चिकित्सक अभिनीत विश्वास के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।अमीन ने बताया कि श्री बंशीधर नगर से भवनाथपुर अंचल आने के दौरान अचानक बाईक के सामने नील गाय दौड़ गया जिससे बाईक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया
भवनाथपुर। झामुमो कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्मदिन गुरुवार को धूमधाम से मनाया।प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर गुरुजी का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक एवं मिठाई खिलाया।कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु की लंबी व स्वस्थ जीवन की कामना की।इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन झारखंड के लिए केवल एक नेता नहीं बल्कि वह एक विचारधारा है, हम सभी नेताओं के लिए एक प्रेरणा भी है।
उन्होंने झारखंड अलग राज्य के लिए लंबी लड़ाई लड़कर झारखंड का निर्माण कराकर झारखंडियों को सम्मान दिलाने का काम किया। हम सभी कार्यकर्ता उनके लिए दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।इस मौके पर दीपक वर्मा, शैलेंद्र यादव, मुन्ना यादव, शमशेर अंसारी, अजमुद्दीन अंसारी, विजय राउत, परमवीर पासवान,शशि यादव, विशंभर राम,अरुण कुमार पाठक,राजकुमार मेहता, अरविंद पाल सहित काई कार्यकर्ता उपस्थित थे
मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन घायल गढ़वा रेफर: थाना क्षेत्र के मोरबे गांव निवासी सह मोटरसाइकिल सवार अजय कुमार के 32 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार एवं विजय चंद्रवंशी के 25 वर्षीय सुनील कुमार तथा दुसरे मोटरसाइकिल सवार सरिखन राम के 24 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार मोटरसाइकिल के आमने-सामने टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गए ।
जिन्हें रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों के द्वारा सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। घायल सुनील कुमार ने बताया कि वह अपनी ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव के ही कुंदन कुमार दोनों मोहम्मद गंज से वापस मोरबे गांव लौट रहे थे, इसी क्रम में मोरबे गांव निवासी सोनू कुमार मोहम्मदगंज से मोरबे की ओर आ रहा था जिसमें भीम बराज के समीप एक तीसरा मोटरसाइकिल सवार त्रिभुजाकार यानी गलत ढंग मोटरसाइकिल चलाते हुए जा रहा था जिसे बचाने के लिए हम दोनों मोटरसाइकिल सवार साइड लिए जिससे एक दूसरे में टक्कर हो गई। जिससे कुंदन कुमार का मुंह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई,तथा कुंदन कुमार आंशिक रूप से घायल हो गया ,वही दूसरा मोटरसाइकिल सवार सोनू कुमार का आंख सहित अन्य स्थानों पर गंभीर रूप से चोट लगी थी ,जिसे 108 नंबर एंबुलेंस के द्वारा सभी को सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया।
घायल सुनील कुमार एवं कुंदन कुमार काफी शराब का सेवन किए हुए थे, ईलाज करने में चिकित्सा एवं उनके सहायकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
गढ़वा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का 66वां जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाया गया।भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सूरज गुप्ता के नेतृत्व में मेराल प्रखंड के अरंगी,लखेया,बनखेता ,पचपेड़ी सहित आधा दर्जन गांव/टोले में घूम घूम कर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण करते हुए मिठाई बांटकर खुशी मनाया गया।कंबल वितरण अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सूरज गुप्ता ने कहा की बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन ऐतिहासिक दिन के रूप में हमलोग मना रहे हैं क्योंकि राज्य बनने के बाद उनके नेतृत्व में विकास की पहिया जो चली थी वह पूरी तरह रुक गई है अब जरूरत है पुनः बाबूलाल मरांडी को मुख्यमंत्री बनाकर भ्रष्टाचार, शोषण मुक्त झारखंड का निर्माण किया जाए।
सूरज गुप्ता ने कहा कि बाबूलाल मरांडी गरीबी को करीब से देखा हैं उनके विचार में हमेशा गरीबों के प्रति समर्पण भावना दिखती है। युवा समाजसेवी मो० नेसार ने कहा कि अब दलीय भावना से ऊपर उठकर राज्य को समुचित विकास की दिशा में ले जाने के लिए सर्व समाज को ठोस निर्णय लेना होगा उन्होंने बाबूलाल मरांडी को जन्मदिन पर मुबारकबाद दिया।कार्यक्रम में मेराल प्रखंड अध्यक्ष उदय कुशवाहा,वरिष्ठ नेता मनोज गुप्ता,रामलाल भुईहर ,अरुण चंद्रवंशी,उना चौधरी,बिगन विश्वकर्मा, रामचन्द्र भुईहर, विजय मेहता, ओमप्रकाश मेहता,लल्लू चौधरी, बलराम गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
खबर सदर अस्पताल से
गढ़वा थाना क्षेत्र के भगलपुर मोहल्ला निवासी कृष्ण प्रसाद साव एवं उसकी पत्नी मीना देवी मारपीट की घटना में घायल हो गई उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में घायल कृष्णा प्रसाद साव ने आरोप लगाया है कि अपने घर निर्माण के लिए मंगलवार की रात्रि 9 बजे ट्रैक्टर से बालू मंगवाया था इसी दौरान उसके बगल के फुलेन्द्र राम नामक व्यक्ति के द्वारा नगर परिषद के निर्मित सड़क पर ही ट्रैक्टर से मिट्टी गिरा कर सड़क को जाम कर दिया था इस बात को लेकर कृष्ण की पत्नी मीना देवी ने फुलेंद्र राम को मिट्टी हटाने के लिए कहा तो उसके द्वारा मिट्टी हटाने से मना कर दिया इसके बाद दोनों पति-पत्नी मिलकर सड़क पर लगे मिट्टी के जाम हटाने के क्रम में फुलेंद्र राम उसकी बहन ललिता देवी ने उसे मारपीट कर दिया इस घटना में मीना देवी के दाएं पैर फैक्चर हो गया वही कृष्ण प्रसाद के बाएं हाथ फैक्चर हो गया इस संबंध में दोनों पक्षों के द्वारा गढ़वा थाने में आवेदन दिया गया है।
गढ़वा मेराल थाना क्षेत्र के तिसर टैटूका गांव मैं आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो महिला सहित चार लोग घायल हो गए घायलों में रामप्रीत चौधरी की पत्नी रीता उसका पुत्र उमेश चौधरी ओम प्रकाश चौधरी उसकी पूतहु ज्ञानती देवी के नाम शामिल है उमेश चौधरी को इलाज के लिए गठवा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया घटना के संबंध में रामप्रीत चौधरी ने आरोप लगाया है कि बिरंची चौधरी का पुत्र राम बचन चौधरी एवं उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया था इसी बात से आक्रोशित होकर राम जन्म चौधरी ने अपने घर में ताला लगा दिया था इसके बाद राम बच्चन चौधरी के पिता बिरंचि चौधरी ने उमेश चौधरी को अपने बेटे को समझा बुझा करके ताला खुलवाने के लिए ले गया था जहां दोनों के बीच आपस में मंगलवार को विवाद गया इसके बाद बुधवार को बरंची चौधरी रामजन्म चौधरी लालमोहन चौधरी मनोज चौधरी रामबचन चौधरी छोटेलाल चौधरी एवं कविता देवी ने उसे मारपीट कर दिया घटना के बाद परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया
सिटी बजाओ स्कूल बुलाओ कार्यक्रम के तहत गुरुवार को प्रखंड के सभी मध्य, उत्क्रमित मध्य, प्राथमिक, उत्क्रमित प्राथमिक व नव प्राथमिक विद्यालयों के द्वारा अपने-अपने पोषक क्षेत्रों में रैली निकाली गई।
छात्र-छात्राएं शिक्षक वार टोली में बटकर रैली में शामिल थे। रैली में शामिल बच्चे सीटी बजाते तथा सिटी बजाओ स्कूल बुलाओ का नारा लगाते चल रहे थे। सिटी बजाओ स्कूल बुलाओ कार्यक्रम को लेकर रैली में शामिल सभी छात्र-छात्राएं व शिक्षक-शिक्षिका काफी उत्साहित थे। मध्य विद्यालय श्री बंशीधर नगर के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार विश्वकर्मा व शिक्षक रामलाल मिश्रा ने कहा कि विद्यालय से दूर रह रहे बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का सिटी बजाओ विद्यालय बुलाओ कार्यक्रम वरदान साबित होगा। इस अभियान से प्रभावित होकर बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। वहीं अभिभावक भी अपने बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए विद्यालय भेजेंगे।
रैली में अनिल कुमार विश्वकर्मा, रामलाल मिश्र, खुशदील सिंह, माया कुमारी भगत, अनूप ठाकुर, अनिता कुमारी, मीरा कुमारी, शशि कुमारी, सुधा कुमारी सहित सभी विद्यालयों के शिक्षक व प्रधानाध्यापक गण शामिल थे। रैली का अनुश्रवण प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय कुमार पांडेय के साथ-साथ सभी बीआरपी व सीआरपी के द्वारा किया गया
20 जनवरी निकाली जाएगी शोभायात्रा:केशव नारायण: राधा कृष्ण मंदिर परिसर में गुरुवार को मंदिर के महंत केशव नारायण दास के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई।जिसमें 22 जनवरी को अयोध्या में रामलाल का नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर मझिआंव नगर पंचायत में भव्य रूप से पूरे गाजे -बाजे के साथ 20जनवरी को राम भगवान,माता सीता जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी।
यह शोभा यात्रा हिंदू एकता मंच के द्वारा निकल जाएगी, जिसका नेतृत्व राधा कृष्ण मंदिर के महंत केशव नारायण दास के द्वारा किया जाएगा।ईस बैठक में हिंदू एकता मंच के अध्यक्ष विवेक सोनी,उपाध्यक्ष टुकु कमलापुरी, सचिव दीपक माली, कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता ,संरक्षक पुष्प रंजन, अशोक साव, भरत कुशवाहा, निशांत सिंह ,प्रमोद पाल, चंदन कमलापुरी, दीपक राज, अमित वर्मा ,वीरेंद्र कुमार, चिंटू चंद्रवंशी, राजेंद्र चंद्रवंशी, उपेंद्र विश्वकर्मा, जितेंद्र साव,सुधीर कुमार,छोटु चंद्रवंशी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थत थे।
श्री बंशीधर नगर-नगर पंचायत क्षेत्र स्थित जंगीपुर ग्राम में देवी मंदिर के निकट कर्पूरी चौपाल में झारखंड प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का 66 वां जन्म दिन मनाया गया.जन्म दिन समारोह का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर और केक काटकर किया गया.इस अवसर पर पूर्वमंत्री रामचन्द्र केशरी,कन्हैया चौबे,उमेन्द्र यादव व विजय कुमार केशरी ने संयुक्तरूप से केक काटा.इसके बाद 200 गरीब,असहायों तथा दिव्यांगजनो के बीच कम्बल का वितरण किया गया.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व मंत्री राम चन्द्र केशरी ने कहा कि बाबूलाल मरांडी झारखंड के पहले मुख्यमंत्री और वर्तमान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं.वे झारखंड विकास मोर्चा के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष थे. वे सांसद भी रहे साथ वर्ष 2000 में झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बने.इनका जन्म11जनवरी 1958 को वर्तमान झारखंड के गिरिडीह जिले के कोदाईबांक ग्राम में हुआ था.ये पढ़ाई के दौरान ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ गए थे.इनका पूरा जीवन संघर्षो से घिरा रहा.फिर भी बाबूलाल मरांडी ने ऊँचा मुकाम हासिल कर लिया है.श्री केशरी ने उनके दीर्घायु होने की कामना किया.कार्यक्रम को भाजपा नेता कन्हैया चौबे, मथुरा पासवान,बिजय कुमार केशरी,उमेन्द्र यादव ने भी सम्बोधित किया तथा उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना किया.मौके पर सलीम अंसारी,नईम खलीफा, अनिल गुप्ता, राजेन्द्र सिंह,संतोष चौबे, उमेन्द्र यादव,उमा शंकर कुमार,अश्विनि कुमार,सूरज गुप्ता,विश्वनाथ राम,सुनील कुमार,नंद किशोर प्रसाद,राम खेलावन राम,फुलेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा निवृत्त शिक्षक सीताराम जायसवाल ने व संचालन मो0 नईम खलीफा
मझिआंव एवं बरडीहा में सीटी बजाओ कार्यक्रम हुआ: झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग के द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार सीटी बजाओ स्कूल में बच्चों को उपस्थिति बढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड के सभी 106 स्कूलों में किया गया।
सभी स्कूल के अपने-अपने पोषण क्षेत्र में स्कूल के छात्राओं शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा सुबह में सीटी बजाकर या अभियान को पूरा किया गया। जिसमें मुखदेव +2हाई स्कूल,बरडीहा +2 उच्च विद्यालय, मझिआंव हाई स्कूल, लड़की हाई स्कूल, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, मध्य विद्यालय, आदर मवि,खरसोता ,बूढ़ी खाड़,हाई स्कूल मोरबे, मवि करमडीह उर्दू मवि पृथ्वीपुर घुरुवा खुर्द प्रावि ऊंचरी, सहित सभी विद्यालयों में यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से प्रचायॅ समित कुमारी ,कुमारी संध्या, सुधा कुमारी, रमाकांत तिवारी अरविंद ठाकुर, अंबिका राम ,अवधेश कुमार रवि ,जितेंद्र कुमार, गब्बास खान, सहित काफी संख्या में हेड मास्टर शिक्षक -शिक्षीकाएं छात्र छात्राएं शामिल थे।